Credit score: बिना क्रेडिट कार्ड के भी बन सकता है 750+ क्रेडिट स्कोर! बस ये तरीके अपनाइए
Rohit Sahu | Mar 19, 2025, 12:01 IST
credit cards
क्रेडिट कार्ड के बिना भी आप 750+ क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं। जानें कैसे! छोटे लोन, सिक्योर क्रेडिट कार्ड, और परिवार के कार्ड से सुधारें स्कोर।
आजकल, जब भी आप कोई बड़ा लोन या फाइनेंशियल काम करते हैं, तो सबसे पहले बैंक या फाइनेंस कंपनी आपका क्रेडिट स्कोर चेक करती है। भारत में क्रेडिट स्कोर 300 से लेकर 900 तक होता है। यदि आपका स्कोर 750 या उससे अधिक है, तो आपको एक अच्छा ग्राहक माना जाता है, और आपको लोन लेने में आसानी होती है, साथ ही ब्याज दर भी कम मिलती है। लेकिन कई लोग मानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के बिना अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाना मुश्किल है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप बिना क्रेडिट कार्ड के भी अच्छा क्रेडिट स्कोर बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ आसान तरीके।
बिना क्रेडिट कार्ड के अपना क्रेडिट स्कोर सुधारने का सबसे आसान तरीका है कि आप एक छोटा लोन लें और उसे समय पर चुकाएं। आप पर्सनल लोन या गोल्ड लोन ले सकते हैं। यदि आपके पास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है, तो आप FD के आधार पर भी लोन ले सकते हैं। जब आप समय पर हर महीने की ईएमआई (EMI) चुकाते हैं, तो यह आपके क्रेडिट रिकॉर्ड को मजबूत करता है और आपका स्कोर बढ़ता है।
अगर आप पारंपरिक क्रेडिट कार्ड नहीं लेना चाहते, तो सिक्योर क्रेडिट कार्ड एक बेहतरीन विकल्प है। सिक्योर क्रेडिट कार्ड आपके फिक्स्ड डिपॉजिट के आधार पर जारी किया जाता है। इसका क्रेडिट लिमिट आपकी FD की राशि के अनुसार तय किया जाता है। जब आप इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करते हैं और समय पर बिल चुकाते हैं, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर को सुधारने में मदद करता है।
अगर आपके घर में किसी के पास क्रेडिट कार्ड है और वे समय पर बिल का भुगतान करते हैं, तो आप उनके कार्ड से ऐड-ऑन कार्ड ले सकते हैं। इससे उनकी क्रेडिट हिस्ट्री आपके नाम से जुड़ती है और इससे भी आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार होता है।
अगर आपने पहले से कोई लोन लिया है, तो उसकी किस्तों का भुगतान कभी भी देर से न करें। साथ ही, आपके बैंक खाते में हमेशा सही तरीके से लेन-देन होना चाहिए। जब आप अपने पैसों का सही तरीके से प्रबंधन करते हैं, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर में दिखता है।
यह भी पढ़ें: किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी, जानें क्या होगा फायदा
अक्सर लोग अपना क्रेडिट स्कोर चेक नहीं करते, लेकिन यह जरूरी है कि आप समय-समय पर अपना स्कोर चेक करें। कभी-कभी रिपोर्ट में गलतियां हो सकती हैं, जिन्हें जल्दी ठीक करना फायदेमंद होता है। आप साल में एक बार CIBIL जैसी कंपनियों से अपनी रिपोर्ट मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपका स्कोर सही है या नहीं।
यह भी पढ़ें: बैंक FD से ज्यादा ब्याज देगा नगर निगम, इन्वेस्टमेंट करना बेहद आसान
छोटे लोन लेकर समय पर चुकाना है फायदेमंद
सिक्योर क्रेडिट कार्ड का भी है आसान विकल्प
परिवार के कार्ड से भी जुड़कर स्कोर बना सकते हैं
EMI भूलकर भी न करें डिले
यह भी पढ़ें: किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी, जानें क्या होगा फायदा
क्रेडिट स्कोर को समय-समय चेक करें जरूरी
यह भी पढ़ें: बैंक FD से ज्यादा ब्याज देगा नगर निगम, इन्वेस्टमेंट करना बेहद आसान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava