चलती ट्रेन से हवा में उड़ा दिए 10 लाख रुपए, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Shreya Nakade | May 13, 2024, 13:32 IST
Share
ट्रेन से उड़ते लाखों के नोट
ट्रेन से उड़ते लाखों के नोट

पटरी पर तेज रफ्तार से चलती ट्रेन और ट्रेन से हवा में उड़ते 10 लाख रुपए के नोट। कौन हैं वे रईसजादे जिन्होंने चलती ट्रेन से लाखों रुपए उड़ा दिए, पढ़ें...

पटरी पर तेज रफ्तार से चलती ट्रेन और ट्रेन से हवा में उड़ते 10 लाख रुपए के नोट... मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है, जहा दो युवकों ने चलती ट्रेन से 10 लाख रुपए की नगदी हवा में उड़ा दी। इन रईसजादों की ट्रेन से अजब गजब तरीके से हवा में पैसे उड़ाने की वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। क्यों उड़ाए इन युवकों ने चलती ट्रेन से इतने पैसे जानिए-

दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों चोरी की कुछ वारदातें दर्ज की गईं। देवेंद्र नगर इलाके में चोरों ने तीन व्यापारियों के घरों से गहने और नगदी चुराई। चोरी की गई नगदी में आरोपियों को विदेशी मुद्रा भी मिली। व्यापारियों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जांच करते हुए पुलिस की टीम ओडिशा तक पहुंच गई। यहां से पुलिस ने सुनील सोना उर्फ बिलवा और लक्ष्मण छुरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली और पुलिस को बताया कि चोरी की गई विदेशी मुद्रा उन्होंने घर आते समय ट्रेन से हवा में ही उड़ा दी। दरअसल आरोपियों को डर था, कि अगर वे विदेशी मुद्राओं के साथ पकड़े जाते, तो उन्हें सीधे आतंकवादी समझ लिया जाएगा। इसलिए उन्होंने विदेशी नोट छोड़ चोरी किया, बाकि सारा सामान अपने साथ ला लिया।

घर में सुरंग बनाकर छिपाए गहने

विदेशी मुद्रा के अलावा, चोरी किए गए सोने-चांदी के गहनों और नकदी को चोरों ने अपने घर में ही छिपाया। इसके लिए उन्होंने ओडिशा स्थित घर में एक सुरंग बनाई। सुरंग घर के एक कमरे के कौने से शुरू होती हुई, एक तहखाने की ओर जाती है। इस तहखाने से पुलिस ने चोरी किए गए आभूषणों और पैसों सहित कुल 30 लाख रुपए जब्त किए। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी को अंजाम देने के लिए, उन्होंने पहले गुढ़ियारी से बाइक चोरी की थी।

ये खबर भी पढ़िये...

OMG ! व्यूज बढ़ाने के चक्कर में खरीद लिए 4600 फोन और अजब गजब तरीके से हर महीने कमाने लगा 75 लाख

Chhattisgarh Weather : भीषण गर्मी से प्रदेश को राहत, इन जिलों में हो सकती है बारिश

farmers से ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार,SBI मैनेजर और दो फरार

लूट की झूठी कहानी और कत्ल, जानें पति क्यों बना गर्भवती पत्नी का कातिल

Tags:
  • विदेशी मुद्रा
  • चोरी
  • चलती ट्रेन से हवा में उड़ा दिए 10 लाख रुपए
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज