Retail Inflation : 12 महीने में सबसे कम महंगाई, जानिए कौन सी चीजें सस्ती, कहां महंगाई ने रुलाया

Ravi Singh | Jun 12, 2024, 21:36 IST
Share
12 month low Inflation rate
12 month low Inflation rate

महंगाई के मोर्चे पर सरकार के लिए राहत भरी खबर आई है। खुदरा महंगाई दर 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। मई 2024 में खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है।

Retail Inflation Data : महंगाई के मोर्चे पर सरकार के लिए राहत भरी खबर आई है। खुदरा महंगाई दर 12 महीने के निचले स्तर ( Inflation rate at 12 month low ) पर पहुंच गई है। 12 महीने में सबसे कम महंगाईमई 2024 में देखने को मिली है। सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक मई 2024 में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.75 फीसदी पर आ गई है। ये आंकड़ा अप्रैल 2024 में 4.83 फीसदी रही था।

खाद्य महंगाई भी घटी

मई महीने में खाद्य महंगाई दर अप्रैल की 8.75 फीसदी से घटकर 8.62 फीसदी पर आ गई है। मई 2023 में दर्ज हुई 3.3 फीसदी से अधिक है। मई महीने में ग्रामीण महंगाई दर 5.43 फीसदी से गिरकर 5.28 फीसदी पर रही। वहीं, मई में शहरी महंगाई दर 4.15 फीसदी पर स्थिर रही।

ये खबर भी पढ़ें...

कर लो तैयारी...निकलने वाली हैं नौकरियां 46 हजार

क्या चीजें सस्ती

सब्जियों की महंगाई अप्रैल के 27.8 फीसदी की तुलना में थोड़ी सी घटकर 27.3 फीसदी रही है। अनाज और दालों की महंगाई क्रमश: 8.69 फीसदी और 17.14 फीसदी रही है। वहीं, फ्यूल और बिजली की महंगाई मई महीने में अप्रैल के 4.24 फीसदी के संकुचन से मई में 3.83 फीसदी के संकुचन में रही। इसके अलावा, कपड़े एंड फुटवियर और हाउसिंग सेक्टर की महंगाई क्रमश: 2.74 फीसदी तथा 2.56 फीसदी रही।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश कैडर के 29 IPS अधिकारियों को मिली सीनियरिटी

दालों की महंगाई से परेशान

मई महीने में भले ही खुदरा महंगाई में कमी आई है, लेकिन साग-सब्जियों और दालों में महंगाई में तेजी बनी हुई है। साग-सब्जियों की महंगाई दर मई में 27.33 फीसदी रही है, जबकि अप्रैल में यह 27.80 फीसदी रही थी। वहीं दालों की महंगाई दर में मई महीने में 17.14 फीसदी रही है जो अप्रैल में 16.84 फीसदी रही थी। इसी तरह से फलों की महंगाई दर 6.68 फीसदी रही है जो अप्रैल में 5.94 फीसदी रही थी।

ये खबर भी पढ़ें...

300 करोड़ की संपत्ति के लिए ससुर की हत्या, ड्राइवर को पटाया और फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरबीआई ने नहीं बढ़ाई थी रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार नीतिगत रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था। इस महीने की शुरुआत में ही आरबीआई एमपीसी की बैठक हुई थी। इसका मतलब है कि लोगों की होम लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली है। वहीं, आज अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व प्रमुख ब्याज दर पर अपना फैसला देगा। इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...

Palak Muchhal ने 3000वीं सर्जरी करवाकर मासूम को दी नई जिंदगी

Tags:
  • 12 महीने में सबसे कम महंगाई
  • Inflation rate at 12 month low
  • Retail Inflation Data
  • महंगाई में कमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच