नए साल में चार ग्रहण, 2 सूर्य और 2 चांद पर, पहला चंद्रग्रहण मार्च में

Siddhi Tamrakar | Dec 28, 2024, 11:37 IST
Share
solar eclipse lunar eclipse in india
solar eclipse lunar eclipse in india

साल 2025 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से खास रहने वाला है। इस साल कुल चार ग्रहण होंगे, जिनमें दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

उज्जैन. साल 2025 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से खास रहने वाला है। इस साल कुल चार ग्रहण होंगे, जिनमें दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। हालांकि, इन चारों में से केवल एक ही ग्रहण भारत में दिखाई देगा। उज्जैन की जीवाजी वेधशाला ने इसकी विस्तृत जानकारी दी है।

पहला ग्रहण: पूर्ण चंद्रग्रहण (14 मार्च)

साल का पहला ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में 14 मार्च को होगा। यह ग्रहण सुबह 10:39:03 से शुरू होकर दोपहर 2:18:02 तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिन के समय होगा, इसलिए इसे यहां देखा नहीं जा सकेगा। यह केवल प्रशांत महासागर और आसपास के क्षेत्रों में दिखेगा।

दूसरा ग्रहण: आंशिक सूर्यग्रहण (29 मार्च)

2025 का दूसरा ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में 29 मार्च को होगा। यह दोपहर 2:20:08 पर शुरू होगा और शाम 6:13:06 पर समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इसे उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

तीसरा ग्रहण: पूर्ण चंद्रग्रहण (7-8 सितंबर)

साल का तीसरा ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में 7-8 सितंबर 2025 की रात को होगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह साल का सबसे महत्वपूर्ण ग्रहण होगा। ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 9:56:08 पर होगी। मोक्ष की स्थिति 8 सितंबर को रात 1:26:08 पर आएगी। यह खगोलीय घटना भारत के साथ-साथ एशिया, यूरोप और अफ्रीका में भी देखी जा सकेगी।

चौथा ग्रहण: आंशिक सूर्यग्रहण (21-22 सितंबर)

साल का चौथा और अंतिम ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में 21-22 सितंबर की रात को होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण की शुरुआत 21 सितंबर को रात 10:59:08 पर होगी और 22 सितंबर की रात 3:23:06 पर समाप्ति होगी। यह ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका और प्रशांत महासागर के आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • Amazing astronomical events
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • चंद्रग्रहण
  • ग्रहण 2025
  • सूर्यग्रहण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच