महाराष्ट्र : नाले में बह रहे थे 500 के नोट, लाखों रुपए लूटकर ले गए लोग
Dolly patil | Oct 22, 2024, 12:15 IST
500 नोट
महाराष्ट्र के सांगली जिले में नाले में बह रहे नोटों को पकड़ने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, मामला यह है कि अंबाबाई मंदिर के पास वाले नाले में 500 रुपये के ढेरों नोट बह रहे थे। इन नोटों को लेने के लिए भारी संख्या में लोग नाले पर टूट पड़े।
महाराष्ट्र के सांगली जिले के आटपाडी में नाले में बह रहे नोटों को पकड़ने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, मामला यह है कि अंबाबाई मंदिर के पास वाले नाले में 500 रुपए के ढेरों नोट बह रहे थे। इन नोटों को लेने के लिए भारी संख्या में लोग नाले पर टूट पड़े। इस दौरान लोग काफी उत्साहित दिखे।
आटपाडी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आए लोगों ने देखा कि नाले में 500 के नोट बह रहे हैं। नोटों को लेने के लिए लोग नाले में कूद गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नाले से लोगों ने लाखों रुपए निकाले हैं।जानकारी के मुताबिक आटपाडी में शनिवार को अंबाबाई मंदिर के पास साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार का दिन होने से सुबह से ही लोगों का आना जाना लगा रहा था। सुबह नौ बजे के आस-पास कुछ लोगों ने देखा कि नाले में नोट बह रहे हैं।
इसके बाद कुछ लोग नाले में उतरे और नोटों को चेक किया कि नोट असली है या नकली। 500 के नोट असली होने की पुष्टि होने के बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और नोटों को पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग नाले में कूद गए।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को नाले से बाहर निकाला, फिर नोट बटोरने का काम शुरू किया। यह नोट कहां से आए?किसके हैं?इन सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं।
पुलिस के मुताबिक आटपाडी थाना क्षेत्र के अंबाबाई मंदिर के पास के नाले में पुराने और नए नोट बह रहे थे। पुलिस को 500 के 14 पुराने नोट और हजार रुपए का एक पुराना नोट मिला है। नए 500 रुपए के 4 नोट के साथ कम मूल्य के कई नोट मिले हैं, जिनका मूल्य 10,290 है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुराने नोट रखने के मामले में बैंक नोट अधिनियम2017के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस दौरान अक्सर काले धन और अवैध सामग्री की जब्ती की खबरें आती हैं। कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह घटना भी काले धन से संबंधित हो सकती है,जिसे चुनावी जांच एजेंसियों के डर से नाले में बहा दिया गया हो। फिलहाल,पुलिस इस मामले की जांच कर रही है,लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
नाले से निकले गए लाखों रुपए
इसके बाद कुछ लोग नाले में उतरे और नोटों को चेक किया कि नोट असली है या नकली। 500 के नोट असली होने की पुष्टि होने के बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और नोटों को पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग नाले में कूद गए।
किसके हैं नोट? कहां से आए?
500-1000 के पुराने नोट भी मिले
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और काले धन की चर्चा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari