80 साल के बुजुर्ग ने जिंदगी में पहली बार मनाया जन्मदिन, और फिर उसी रात हो गया ऐसा

Marut raj | Apr 07, 2024, 18:10 IST
Share
80 year old man celebrated his birthday for the first time in his life died in the night द सूत्र
80 year old man celebrated his birthday for the first time in his life died in the night द सूत्र

नियमित योग करने वाले समाजसेवी बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत। इससे पहले नाते-रिश्तेदारों और योग मंडली से सदस्यों ने धूमा-धाम से मनाया था जन्मदिन।

भोपाल. मध्य प्रदेश के खरगोन ( Khargone ) से एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां 80 साल के एक बुजुर्ग ने जिंदगी में पहली बार अपने साथियों के साथ अपना जन्मदिन ( birthday ) मनाया। केक काटा गया, नाच-गाना यानी फुल मस्ती की गई। इसके बाद देर रात को उनकी जान चली गई।

देर रात तक चली पार्टी


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खरगोन के पहाड़ सिंह पुरा में 80 वर्षीय नारायण सिंह रघुवंशी रहते थे। उन्होंने जीवन में पहली बार अपना जन्मदिन मनाया। रात 12 बजे रात तक नाते-रिश्तेदार और मित्र बधाई देने आते रहे। इस दौरान उन्होंने केक काटा। गाजे-बाजे, उत्साह, उमंग और मस्ती के साथ जन्मदिन मनाया गया। रात 3 बजे अचानक हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बुजुर्ग का कुंदा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां वे योग किया करते थे। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

नियमित योग करते थे


नारायण रघुवंशी रोज सुबह हनुमान मंदिर पर मस्ती की योग टोली के साथ योग करते थे। जीवन में कभी जन्मदिन नहीं मनाया था। पहली बार योग टोली के साथियों ने उनके घर जाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया था। मनोज रघुवंशी ने बताया कि समाजसेवी नारायण सिंह रघुवंशी स्वस्थ थे। उनकी दिनचर्या भी अच्छी थी। उम्र जरुर 80 साल थी, लेकिन वे मस्ती की टोली में रोज सुबह 6 बजे शामिल होकर योग करते थे। 6 महीने से वह योग के साथ जुड़े थे। किसी ने सोचा नहीं था कि जन्मदिन के दिन उन्हें बधाई देने जाएंगे और वो उसी दिन चले जाएंगे।



बीजेपी के पूर्व विधायक ने मंच पर अध्यक्ष को जमकर लताड़ा, जानिए वजह

दलबदलुओं से कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को कैसे हो रहा ज्यादा नुकसान, जानें

राहुल के रणनीतिकार उतरे चुनावी रण में, जानिए कौंन हैं ये

कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

Tags:
  • birthday
  • जन्मदिन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा