राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, जानें बैंक वालों ने क्यों जड़ा एक्टर के घर पर ताला

Vikram Jain | Published:
Share
Actor Rajpal Yadav property worth crores sealed
Actor Rajpal Yadav property worth crores sealed

मुंबई की बैंक ने बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों रुपए की संपत्ति को सील कर दिया गया है। बैंक अधिकारियों ने यूपी के शाहजहांपुर स्थित घर के बाहर ताला लगा दिया है।

NEW DELHI. बॉलीवुड के अभिनेता राजपाल यादव को कर्ज ना चुकाने पर बैंक से बड़ा झटका लगा है। मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लोन नहीं चुकाने पर एक्टर राजपाल यादव की यूपी वाली करोड़ों की संपत्ति को सील कर दिया है। साथ ही प्रॉपर्टी पर बैंक ने अपना बोर्ड लगा दिया है।

राजपाल यादव की करोड़ों की प्रॉपर्टी सील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी 2 दिन पहले यूपी के शाहजहांपुर पहुंचे थे। इसके बाद अधिकारियों ने रविवार को एक्टर राजपाल यादव की कचहरी के पास सेठ इंक्लेव कॉलोनी में प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया था। इसमें लिखा है कि यह संपत्ति मुंबई के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की है। इसके बाद सोमवार को राजपाल की करोड़ों रुपए की संपत्ति को सील कर दिया। बैंक अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उनके घर के बाहर ताला लगा दिया है।

कर्ज नहीं चुका के कारण हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माण के लिए एक्टर राजपाल यादव ने मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 3 करोड़ का लोन लिया गया था। इसके लिए उन्होंने संपत्ति के कागज लगाए थे। उन्होंने अपने पिता के नाम से जमीन और भवन की गारंटी दी थी। अब कर्ज नहीं चुका पाने के कारण शाहजहांपुर स्थित करोड़ो की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अभिनेता ने लोन बढ़कर 11 करोड़ हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें... दबंग TI की पत्नी के होटल पर चला बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बनाया था रेस्टोरेंट, जानें कैसे किया पूरा खेल

फिल्म बनाने के लिया था कर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला साल 2012 में रिलीज हुई एक्टर राजपाल यादव की फिल्म अता पता लापता से जुड़ा है। इस फिल्म का निर्देशन राजपाल यादव ने किया था वहीं प्रोड्यूसर उनकी पत्नी राधा यादव थीं। राजपाल ने यह फिल्म का निर्माण माता-पिता के नाम पर बनाए श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस में कराया था। बता दें कि इस मामले में राजपाल यादव को साल 2018 में 3 महीने की जेल हुई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राजपाल यादव
  • बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
  • राजपाल यादव का घर सील
  • राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील
  • कर्ज नहीं चुकाने पर राजपाल यादव पर एक्शन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर