पैसे दो तभी उठेगा घूंघट, सुहागरात पर पत्नी की 90 लाख की डिमांड सुन पति के उड़े होश
Anjali Dwivedi | Apr 13, 2026, 17:29 IST
Agra Bride 90 Lakh Demand FIR
उत्तरप्रदेश के आगरा में शादी के बाद दुल्हन ने सुहागरात पर 90 लाख रुपए मांगे। पैसे न मिलने पर ससुराल वालों को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप। कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज।
UP News. उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वैवाहिक रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक शादी के बाद खुशियों की जगह कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। आरोप है कि सुहागरात के वक्त जब पति कमरे में पहुंचा, तो दुल्हन ने प्यार भरी बातों के बजाय 90 लाख रुपए की डिमांड रख दी। दुल्हन का दो-टूक कहना था कि जब तक बैंक खाते में रकम नहीं आएगी, तब तक न तो घूंघट उठेगा और न ही वह आगे की रस्में निभाएगी।
सिकंदरा निवासी डॉ. मुस्कान सिंह के मुताबिक, उनके भाई की शादी 29 अप्रैल 2025 को हाथरस की रहने वाली कल्पना से हुई थी। शादी तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन सुहागरात की रात ही दुल्हन के तेवर बदल गए।
दुल्हन की 90 लाख रुपए की भारी-भरकम मांग सुनकर ससुराल पक्ष के होश उड़ गए। जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया, तो आरोप है कि दुल्हन अपने गहने और कीमती सामान समेटकर मायके चली गई।
मायके जाने के बाद भी यह विवाद थमा नहीं। पीड़ित परिवार का दावा है कि जुलाई 2025 में उन्हें पहली बार धमकी दी गई। दुल्हन ने कहा कि अगर उन्होंने मांग पूरी नहीं की, तो पूरे परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को व्हाट्सएप के जरिए बैंक डिटेल्स भेजकर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया।
यह मामला तब खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया जब 25 मार्च 2026 को दुल्हन अपने साथ 7-8 परिजनों को लेकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि इन लोगों ने लड़के वालों के घर पर बाहर से ताला लगा दिया और पीएनजी गैस लाइन के साथ तोड़फोड़ की। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें घर के अंदर ही जिंदा जलाने की साजिश रची गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम ने ताला खुलवाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके बाद उन्होंने इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के सख्त रुख के बाद अब थाना जगदीशपुरा में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह सिर्फ पैसों का लालच है या इस पूरे विवाद के पीछे कोई और गहरी साजिश छिपी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
चीन ने AI शिक्षा को अनिवार्य किया, टीचर की नौकरी तभी, जब AI जानता हो
डेढ़ लाख रुपए में कैंसर की नकली दवा, एंटीफंगल मिलाकर अस्पताल से होती थी सप्लाई
वोटिंग में धांधली रोकने की PIL पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर बवाल, उग्र हुआ कर्मचारियों प्रदर्शन, फूंकी कई गाड़ियां
सुहागरात पर 90 लाख कैश की मांग
दुल्हन की 90 लाख रुपए की भारी-भरकम मांग सुनकर ससुराल पक्ष के होश उड़ गए। जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया, तो आरोप है कि दुल्हन अपने गहने और कीमती सामान समेटकर मायके चली गई।
जुलाई से शुरू हुआ धमकियों का सिलसिला
जिंदा जलाने की कोशिश
अदालत के आदेश पर दर्ज हुई FIR
ये खबरें भी पढ़ें...
चीन ने AI शिक्षा को अनिवार्य किया, टीचर की नौकरी तभी, जब AI जानता हो
डेढ़ लाख रुपए में कैंसर की नकली दवा, एंटीफंगल मिलाकर अस्पताल से होती थी सप्लाई
वोटिंग में धांधली रोकने की PIL पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर बवाल, उग्र हुआ कर्मचारियों प्रदर्शन, फूंकी कई गाड़ियां
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman