तेज आवाज और फिर क्रैश... Ahmedabad Plane Crash की कहानी, जिंदा बचे यात्री की जुबानी

Jitendra Shrivastava | Jun 12, 2025, 22:58 IST
Share
ahmedabad-plane-crash
Photograph: (THESOOTR)

अहमदाबाद के एयर इंडिया विमान हादसे में एक यात्री की जिंदा बचने की कहानी सामने आई है। उसने बताया कि हादसे के बाद जब उसकी आंखें खुलीं, तो उसके चारों ओर लाशें बिखरी पड़ी थीं। शख्स अपने भाई के साथ यात्रा कर रहा था, जो इस हादसे में मारा गया।

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे। इस हादसे में एक यात्री की जिंदा बचने की खबर आई है। 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश, जो ब्रिटिश नागरिक हैं, ने बताया कि जब उनकी आंखें खुली, तो चारों ओर लाशें पड़ी थीं। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले।

विश्वास कुमार रमेश ने बताई आपबीती

विश्वास कुमार रमेश ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद तेज आवाज आई और फिर विमान क्रैश हो गया। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। जब मेरी आंखें खुली, तो मैं अपने आसपास लाशों को देखकर डर गया। चारों ओर विमान के टुकड़े थे।" विश्वास ने बताया कि दुर्घटना के बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और फिर एक व्यक्ति ने उन्हें पकड़कर एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल भेज दिया।

विश्वास कुमार रमेश ने यह भी बताया कि वह कुछ दिन पहले ही भारत अपने परिवार से मिलने आए थे। वह अपने भाई अजय कुमार रमेश के साथ ब्रिटेन लौट रहे थे, लेकिन इस हादसे में उनके भाई की मृत्यु हो गई। विश्वास के अनुसार, वह पिछले 20 सालों से लंदन में रह रहे थे और उनकी पत्नी और बच्चे भी वहीं रहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...

अहमदाबाद विमान हादसाः सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 जून के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद्द

गुजरात पुलिस और एयर इंडिया का बयान

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने पुष्टि की कि पुलिस को विमान के सीट 11A पर एक जीवित व्यक्ति मिला। इस व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मौतों की संख्या का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान एक रिहायशी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

एयर इंडिया और विमान निर्माता बोइंग ने भी इस हादसे पर चिंता जताई। बोइंग ने अपने बयान में कहा कि हमें शुरुआती रिपोर्टों का ज्ञान हुआ है और हम ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत, दो यात्री जिंदा बचे

किंग चार्ल्स तृतीय ने जताया शोक

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस भयानक घटना को लेकर अपनी स्तब्धता जाहिर की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें...

Ahmedabad Plane Crash : टाटा ग्रुप का मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ देने का ऐलान

हादसे की जांच : एएआईबी भेजेगा जांच अधिकारी

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। एएआईबी के महानिदेशक और अन्य अधिकारी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे में कितनी मौतें हुई हैं और उसके कारणों का पता लगाने के लिए एएआईबी ने अपनी टीम भेजी है।

ये खबर भी पढ़ें...

Ahmedabad Plane Crash : पूर्व सीएम रुपाणी का निधन, पहले भी कई नेताओं की गई है जान, जानिए प्रमुख घटनाएं

डीएनए सैंपल के जरिए करेंगे शवों की पहचान

गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए परिजनों से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है। हादसा इतना भयावह था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। इस प्रक्रिया के तहत शवों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी ताकि मृतकों के परिवारों को सही पहचान मिल सके।

Ahmedabad Plane Crash | अहमदाबाद विमान हादसा | प्लेन क्रैश | डीएनए सैंपलिंग



Tags:
  • डीएनए सैंपलिंग
  • एयर इंडिया
  • प्लेन क्रैश
  • Ahmedabad Plane Crash
  • अहमदाबाद विमान हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा