DGCA ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया, लेकिन वजह हादसा नहीं

Rohit Sahu | Jun 24, 2025, 11:53 IST
Share
air india
air india

एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने की वजह अहमदाबाद विमान हादसा नहीं है। DGCA ने यह कार्रवाई दरअसस किसी और वजह से की थी। हादसे की टाइमिंग के कारण ये गफलत हुई की ये अधिकारी हादसे के लिए जिम्मेदार हैं।

अहमदाबाद में 12 जून को भीषण विमान हादसे के बाद एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान (फ्लाइट AI-171) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे से पूरे देश में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का आदेश जारी किया था। शुरुआत में यह माना गया कि इन अधिकारियों को हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए हटाया गया है, लेकिन अब सामने आया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का असली कारण कुछ और था।

एयर इंडिया के अधिकारियों को इसलिए हटाया

DGCA की जांच में सामने आया है कि एयर इंडिया के इन अधिकारियों ने पायलट्स के विश्राम और ड्यूटी समय से जुड़े नियमों का बार-बार उल्लंघन किया था। मई में बेंगलुरु से लंदन जाने वाली दो उड़ानों (AI133, 16 और 17 मई) में पायलटों की ड्यूटी 10 घंटे की अधिकतम सीमा से ज्यादा रही, जो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। DGCA ने पाया कि नए क्रू मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने के बाद भी नियमों की अनदेखी की गई।
The sootr air india
The sootr air india

रद्द हो सकता है एयर इंडिया का लाइसेंस

DGCA ने एयर इंडिया के जिम्मेदार प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और सात दिन में जवाब मांगा। साथ ही, तीनों अधिकारियों को तत्काल क्रू शेड्यूलिंग से हटाने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया। DGCA ने चेतावनी दी कि अगर आदेश का पालन नहीं हुआ, तो एयरलाइन का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

तारीख से हुई गफलत, विमान हादसे से कोई संबंध नहीं

दरअसल तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई विमान हादसे के बाद होने के कारण, यह भ्रम हो गया कि इसी मामले में एक्शन हुआ है, जबकि इस कार्रवाई का अहमदाबाद हादसे से सीधा संबंध नहीं है। DGCA ने हादसे की जांच के साथ-साथ एयर इंडिया के पूरे बोइंग 787 बेड़े की सुरक्षा जांच भी शुरू कर दी है। इससे पहले भी DGCA ने एयर इंडिया पर पायलट्स के विश्राम नियमों के उल्लंघन के लिए 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका

क्या पायल अरोड़ा हैं अहमदाबाद विमान हादसे की जिम्मेदार, डीजीसीए ने माना मुख्य दोषी

DGCA ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया, लेकिन वजह हादसा नहीं

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Air India plane | air india plane crash ahmedabad

Tags:
  • Air India plane
  • DGCA
  • AIR INDIA
  • अहमदाबाद
  • अहमदाबाद प्लेन क्रैश
  • air india plane crash ahmedabad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं