एयर इंडिया का 4 कर्मचारियों को इस्तीफा देने का आदेश, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कर रहे थे पार्टी
Jitendra Shrivastava | Jun 28, 2025, 23:55 IST
Photograph: (THESOOTR)
एयर इंडिया ने अपने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है, जिनका डांस वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 8 दिन बाद का है। इसके बाद कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
एयर इंडिया ने अपने ग्राउंड हैंडलिंग वेंचर AISATS के 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। यह कार्रवाई एक वायरल डांस वीडियो के बाद की गई। वीडियो में कर्मचारी अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 8 दिन बाद पार्टी करते हुए दिख रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद एयर इंडिया ने सख्त कार्रवाई की। कंपनी ने कहा कि यह व्यवहार कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। इसके बाद कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एअर इंडिया के AISATS कर्मचारी 20 जून 2025 को गुरुग्राम स्थित ऑफिस में पार्टी करते हुए दिख रहे थे। यह वीडियो 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के आठ दिन बाद का है। वीडियो में कर्मचारी डांस कर रहे थे, जबकि एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान गई थी।
सोशल मीडिया यूज़र्स ने इन कर्मचारियों की कड़ी निंदा की और एअर इंडिया की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए। इस घटना को लेकर एयरलाइन की आलोचना भी की गई।
ये खबरें भी पढ़ें...
टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ग्वालियर के आर्यन राजपूत की मौत, मजदूर पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर
12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद प्लेन एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। एक यात्री इस हादसे में जिंदा बच गया था। घटना के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया के तीन अफसरों को हटाने का आदेश दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भोपाल में एक्शन, एयरपोर्ट के पास वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिश
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत होरा का भी निधन, पति के पास लंदन जा रही थीं
DGCA ने एअर इंडिया के तीन अफसरों को 21 जून 2025 को हटा दिया था। इनमें डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग की चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और पायल अरोड़ा शामिल थे। इन अधिकारियों के खिलाफ एवीएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।
वायरल वीडियो और कर्मचारियों की पार्टी
सोशल मीडिया यूज़र्स ने इन कर्मचारियों की कड़ी निंदा की और एअर इंडिया की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए। इस घटना को लेकर एयरलाइन की आलोचना भी की गई।
ये खबरें भी पढ़ें...
टर्किश कंपनी के हाथों में भारतीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में साइबर अटैक की आशंका
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ग्वालियर के आर्यन राजपूत की मौत, मजदूर पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर
अहमदाबाद प्लेन हादसा
ये खबरें भी पढ़ें...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भोपाल में एक्शन, एयरपोर्ट के पास वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिश
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत होरा का भी निधन, पति के पास लंदन जा रही थीं
DGCA की कार्रवाई
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari