अजित पवार के भतीजे रोहित पवार का सनसनीखेज आरोप, विमान में रखे गए थे पेट्रोल के डिब्बे

Sandeep Kumar | Feb 21, 2026, 17:20 IST
Share
ajit pawar nephew
ajit pawar nephew

रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर साजिश की आशंका जताई। उन्होंने पेट्रोल के डिब्बे रखने पर सवाल उठाए। पवार ने ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग पर भी सवाल किए।

News in Short

  • रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश में साजिश की संभावना जताई।
  • रोहित ने ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डिंग की कमी पर सवाल उठाए।
  • VSR कंपनी और उनके मेंटेनेंस मुद्दों पर आरोप लगाए।
  • रोहित पवार ने पीएम मोदी और अमित शाह से कार्रवाई की मांग की।
  • अजित पवार के बेटे जय पवार ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की अपील की।

News in Detail

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेटा और फोटो दिखाए। उन्होंने ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया। पवार के मुताबिक, दुर्घटना में सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, कई धमाके हुए थे। विमान में अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। उन्होंने कहा कि गहराई से जांच होनी चाहिए।

पवार ने कहा कि साजिश राजनीतिक या व्यावसायिक हो सकती है। इस समय यह पता लगाया जा रहा है कि किस तरह की साजिश थी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। यह प्लेन VSR कंपनी का था।

कौन लेगा अजित पवार की जगह, क्या महाराष्ट्र की राजनीति का 'पावर' हाउस हो जाएगा खत्म?

रोहित पवार ने लगाए ये आरोप

रोहित पवार के मुताबिक कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) की रिकॉर्डिंग क्षमता केवल 30 मिनट थी। लेकिन डीजीसीए के नियमों के अनुसार, रिकॉर्डिंग दो घंटे की होनी चाहिए। यदि CVR केवल 30 मिनट रिकॉर्ड कर सकता था, तो उस विमान का रजिस्ट्रेशन कैसे हुआ?

यह आखिरी 30 मिनट का रिकॉर्ड है। इन 30 मिनटों में क्या हुआ, इसका पता केवल CVR से ही चल सकता है। कहा जा रहा है कि CVR क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। सवाल यह है कि उसमें वास्तव में क्या रिकॉर्ड हुआ था। उस रिकॉर्डिंग से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। VSR कंपनी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें हैं। कंपनी में मैकेनिकल और मेंटेनेंस समस्याएं थीं।

महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा: अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

प्लेन क्रैश में साजिश की आशंका: रोहित पवार

NCP (SCP) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि अजित पवार की मौत में साजिश हुई है। रोहित पवार ने कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। सुमित कपूर ने 28 जनवरी को हादसे वाले दिन विमान उड़ाया था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मंगलवार को VSR वेंचर्स का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया। यह ऑडिट 2 फरवरी को शुरू हुआ था और 25 फरवरी तक चलेगा।

अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में मिले विमान के ब्लैक बॉक्स, सुलझेगा रहस्य

रोहित पवार ने की पीएम मोदी अमित शाह ये मांग

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि अजित पवार के प्लेन क्रैश को कुछ लोग कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। पवार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से तुरंत कार्रवाई की अपील की। उन्होंने VSR कंपनी और उनकी पार्टी के संबंधों पर गंभीर सवाल उठाए।

पवार ने कहा कि इन संबंधों की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, जरूरत हो तो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ली जाए। उन्होंने जांच पूरी होने तक नायडू से इस्तीफा लेने की मांग की। हादसे में शामिल विमान कंपनी का संबंध तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से है। पवार के मुताबिक, VSR मामले में उद्योग और राजनीति से जुड़े प्रभावशाली लोग शामिल हैं। उनकी आशंका है कि जांच निष्पक्ष नहीं हो पाएगी। इसलिए उन्होंने DGCA की भूमिका की निष्पक्ष जांच की अपील की।

अजित पवार के बेटे भी उठा चुके हैं सवाल

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, VSR वेंचर्स के विमानों पर उड़ान रोक लगानी चाहिए। जय पवार ने कहा कि प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को पूरी, पारदर्शी जांच का अधिकार बताया। VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया, जिसमें लिखा- "मिस यू डैड।"

कैसे हुआ अजित पवार का प्लेन क्रैश? यूरोपीय एजेंसी की रिपोर्ट में खुलासा!

28 जनवरी को हुआ था अजित पवार का निधन

पुणे के बारामती में 28 जनवरी को प्ले क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • अमित शाह
  • शरद पवार
  • NCP
  • अजित पवार
  • DGCA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि