प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, हादसे में चार अन्य लोगों की मौत
Amresh Kushwaha | Jan 28, 2026, 10:06 IST
ajit pawar plane crash maharashtra
महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है। विमान में सवार डिप्टी सीएम अजित पवार समेत चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अजित पवार जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में बारामती जा रहे थे।
News in Short
हादसा कब हुआ: यह हादसा आज सुबह लगभग 8.45 बजे हुआ।
कहां हुआ: यह क्रैश पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।
विमान कैसा था: यह एक प्राइवेट Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) था, जो मुंबई से बारामती जा रहा था। यह विमान VSR ऑपरेट कर रहा था।
क्रैश कैसे हुआ: DGCA के मुताबिक, विमान जब दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तब वह रनवे से भटक गया, उसमें आग लग गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
नुकसान: विमान में सवार सभी पांच लोग मारे गए। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), एक पर्सनल अटेंडेंट, पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे।
अजित पवार कहां जा रहे थे: अजित पवार अपने गृहनगर बारामती में स्थानीय चुनावों से पहले कुछ सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।
News in Detail
हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई है। फिलहाल, ये साफ नहीं हो पाया है कि विमान क्रैश लैंडिंग के कारण गिरा या फिर तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है।
हादसे में डिप्टी सीएम समेत पांच की मौत
हादसे में मरने वालों में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सहयोगी दिलीप यादव और पिंकी माली शामिल हैं। इसके अलावा, विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर और को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक भी हादसे में मारे गए।
हादसे की फोटो और वीडियो आई सामने
1ff0e377-728
बारामती में भीषण विमान हादसा, प्लेन क्रैश का नया वीडियो आया सामने#Maharashtra #AjitPawar #PlaneCrash #BreakingNews pic.twitter.com/PtKjMeRDjx
— TheSootr (@TheSootr) January 28, 2026
प्लेन हादसे से पहले क्या हुआ?
अजित पवार जनता के नेता थे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अजित पवार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि अजीत पवार जनता के नेता थे। उनका लोगों से जुड़ाव बहुत मजबूत था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में वह हमेशा आगे रहते थे। उनका सम्मान बड़े ही मेहनती शख्स के तौर पर किया जाता था।
उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार की प्रशासनिक समझ और गरीबों को सशक्त बनाने का जुनून बहुत प्रेरणादायक था। उनका असमय निधन चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।
Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and… pic.twitter.com/mdgwwGzw4R
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव…
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 28, 2026
मैं महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं- राहुल गांधी
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2026
सीएम ने तीन दिनों का राजकीय शोक किया घोषित
बारामती क्यों जा रहे थे पवार
इन चुनावों के लिए अजित पवार ने बारामती में मीटिंग्स प्लान की थीं। यह हादसा उन मीटिंग्स से पहले हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना में अजित पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
महाराष्ट्र न्यूज। राज ठाकरे: महाराष्ट्र में न थोपें हिंदी वरना मारुंगा लात
बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़; सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, फायरिंग जारी
28 जनवरी का इतिहास: जब अंग्रेजों के आगे नहीं झुके Lala Lajpat Rai
अजित पवार की शपथ पर शिंदे ने ऐसा क्या कहा कि जमकर लगे ठहाके
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava