अमेरिका से 487 अवैध भारतीय प्रवासी होंगे डिपोर्ट, सरकार ने कहा, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Jitendra Shrivastava | Feb 07, 2025, 22:53 IST
Share
thesootr
america-deport-487-illegal-indians Photograph: (thesootr)

अमेरिका से 487 अवैध भारतीय प्रवासियों को जल्द डिपोर्ट किया जाएगा। भारत ने निर्वासित नागरिकों के साथ संभावित दुर्व्यवहार पर चिंता जताई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी

अमेरिका ने भारत को वहां रह रहे 487 अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने की सूचना दी है। इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने गंभीर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिकी प्रशासन से साफ संदेश दिया है कि निर्वासित नागरिकों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि SOP प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। साथ ही अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई है।

भारतीय प्रवासियों पर डिपोर्टेशन का आदेश

अमेरिकी प्रशासन ने 487 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट करने का फैसला किया है। इस मुद्दे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमेरिका ने भारत को संभावित डिपोर्टेशन के बारे में जानकारी दी है। इस पर भारत ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) का पालन सुनिश्चित करने की बात कही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

US से 104 अवैध प्रवासी भारतीय डिपोर्ट, हाथों में थी हथकड़ी, जानें कारण

फर्जी लेटर से कनाडा पहुंचे 10 हजार छात्र अब संकट में, डिपोर्ट होंगे!

विदेश मंत्रालय ने जताई दुर्व्यवहार की आशंका

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी अधिकारियों से साफ कह दिया है कि निर्वासित भारतीयों के साथ किसी भी प्रकार का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी दुर्व्यवहार की जानकारी मिलती है, तो इसे उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।

अवैध प्रवास बढ़ाने वाले गिरोहों पर होगी कार्रवाई

विदेश सचिव ने अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाले गिरोहों पर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध इमिग्रेशन नेटवर्क्स को तोड़ने के लिए मजबूत कदम उठाने होंगे ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

कुवैत में प्रदर्शन करने पर प्रवासियों का वीजा रद्द, अब डिपोर्ट की तैयारी

अमेरिका निर्वासन : 15 साल में कितने भारतीयों को निकाला गया? जानिए आंकड़े

5 फरवरी को 104 भारतीयों का डिपोर्टेशन

5 फरवरी को अमेरिका ने अपने सैन्य विमान C-17 से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट किया। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध अप्रवासियों पर कड़ी नीति के तहत उठाया गया है। विदेश सचिव ने बताया कि यह प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही है, लेकिन हाल ही में इसमें कुछ बदलाव देखे गए हैं।

Tags:
  • America
  • देश दुनिया न्यूज
  • deportation
  • अवैध अप्रवासी
  • डिपोर्ट
  • भारतीय प्रवासी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज