आशा वर्कर्स के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी ग्रेच्यूटी और मैटरनिटी लीव

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
andhra-pradesh-asha-workers Photograph: (thesootr)

प्रदेश सरकार ने आशा वर्कर्स के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य ने पहली बार आशा वर्कर्स को ग्रेच्युटी और अन्य लाभ देने की घोषणा की है। इसके अलावा उनकी सैलरी 10,000 तक बढ़ा दी गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

प्रदेश सरकार ने महिला दिवस से पहले एक बड़ा कदम उठाया है और आशा वर्कर्स के लिए ग्रेच्युटी, सैलरी बढ़ोतरी, और मैटरनिटी लीव जैसी सुविधाएं लागू की हैं। आंध्रप्रदेश ने अब तक देश में सबसे अधिक वेतन देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हजारों आशा वर्कर्स को फायदा होगा। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस कदम से आशा वर्कर्स की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने और उनके कामकाजी हालात में सुधार करने का लक्ष्य रखा है।

आशा वर्कर्स के लिए ऐतिहासिक घोषणा

आंध्र प्रदेश सरकार ने देश का पहला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है, जिसने आशा वर्कर्स को ग्रेच्युटी लाभ देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए इस योजना को लागू किया है। यह कदम आशा वर्कर्स की मेहनत को पहचानने और उन्हें बेहतर वित्तीय सुरक्षा देने के लिए उठाया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीनियर IAS मोहम्मद सुलेमान का VRS मंजूर, अब करेंगे ये काम

विदेशी शराब की रिटेल शॉप पर लगने वाला साढ़े 9 फीसदी एक्साइज टैक्स समाप्त, नई आबकारी नीति को मंजूरी

अब देश में मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी

आंध्र प्रदेश अब देश का सबसे बड़ा राज्य बन गया है, जहां आशा वर्कर्स को सबसे ज्यादा वेतन दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने उनकी मासिक सैलरी को बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया है, जो अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। उत्तर प्रदेश में आशा वर्कर्स को 750 रुपए, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 3 हजार रुपए केरल में 5 हजार रुपए और तेलंगाना में 7,500 रुपए मिलते हैं। आंध्र प्रदेश का यह फैसला हजारों आशा वर्कर्स के लिए बड़ा तोहफा साबित होगा।

ग्रेच्युटी और मैटरनिटी लीव की घोषणा

आंध्र प्रदेश सरकार ने आशा वर्कर्स के लिए ग्रेच्युटी योजना भी लागू की है। जो आशा वर्कर्स 30 साल की सेवा पूरी करेंगी, उन्हें ₹1.5 लाख तक का ग्रेच्युटी भुगतान मिलेगा। इसके अलावा, सरकार ने मैटरनिटी लीव की अवधि को 180 दिन तक बढ़ा दिया है। इस दौरान आशा वर्कर्स को ₹60,000 वेतन मिलेगा, जिससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

विदेशी शराब की रिटेल शॉप पर लगने वाला साढ़े 9 फीसदी एक्साइज टैक्स समाप्त, नई आबकारी नीति को मंजूरी

सड़क पर गड्ढे के विरोध का शख्स ने निकाला अनोखा तरीका, सब हो गए हैरान

सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलेगा लाभ

आंध्र प्रदेश सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी आशा वर्कर्स को कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्हें सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी और वे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकेंगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इन फैसलों को मंजूरी दी।

आशा वर्कर्स को विभिन्न राज्यों में मिलने वाला मानदेय...

राज्यसैलरी (₹ में)
उत्तर प्रदेश750
पश्चिम बंगाल3000
दिल्ली3000
केरल5000
तेलंगाना7500
हिमाचल प्रदेश2000
उत्तराखंड5000
हरियाणा6100
उड़िसा7000
मध्यप्रदेश7900
आंध्र प्रदेश10000

FAQ- खबर से संबंधित प्रश्न

  1. आंध्र प्रदेश सरकार ने आशा वर्कर्स के लिए क्या घोषणा की है?
    आंध्र प्रदेश सरकार ने आशा वर्कर्स को ग्रेच्युटी और अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की है। साथ ही उनकी सैलरी को बढ़ाकर ₹10,000 किया गया है।
  2. आशा वर्कर्स के लिए सरकार ने और क्या सुविधाएं दी हैं?
    आंध्र प्रदेश सरकार ने आशा वर्कर्स के लिए ग्रेच्युटी और 180 दिनों की मैटरनिटी लीव का ऐलान किया है, जिसमें उन्हें 60 हजार रुपए वेतन मिलेगा।
  3. आशा वर्कर्स के लिए रिटायरमेंट के बाद क्या सुविधाएं दी हैं?
    सेवानिवृत्ति के बाद, आशा वर्कर्स को सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी और कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा।
Tags:
  • मैटरनिटी लीव
  • महिला दिवस
  • चंद्रबाबू नायडू
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
  • आशा वर्कर्स
  • सरकार का बड़ा ऐलान
  • ग्रेच्यूटी
  • आंध्रप्रदेश सीएम
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट