अंकिता भंडारी केस में तीन आरोपी दोषी, BJP नेता के बेटा है आरोपी, 3 साल बाद आया फैसला
Rohit Sahu | Published:
ankita bhandari case kya hai
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार कोर्ट 30 मई को फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को दोषी माना है। सितंबर 2022 में अंकिता की हत्या कर नहर में फेंका गया था।
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर में आज यानी 30 मई को कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। दो साल से अधिक समय से लंबित इस मामले पर पूरे देश की नजरें टिकी थी। आरोप है कि इस केस में आरोपियों को VIP संरक्षण मिला हुआ है जिससे 32 महीने से केस अटका हुआ था।
अंकिता हत्याकांड (Ankita Murder case) की जांच के लिए बनी एसआईटी ने इस मामले में 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। कुल 97 गवाहों को नामित किया गया, जिनमें से 47 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। पुलकित आर्य पर हत्या, छेड़छाड़, और देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ। अन्य दो आरोपियों पर भी हत्या में सहयोग के आरोप लगे।
अंकिता भंडारी केस का फैसला आने से पहले अंकिता के पिता, वीरेन्द्र सिंह भंडारी ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा मेरे जीवित रहते मेरी बेटी के हत्यारों को फांसी पर देखना चाहता हूं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार VIP अजय कुमार को राजनीतिक संरक्षण दे रही है, जिससे निष्पक्ष जांच में बाधा आ रही है।
यह भी पढ़ें...हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ पुलिसवालों की शराब पार्टी, इलाज के बहाने हुआ था भर्ती
यह केस न सिर्फ उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा, सत्ता संरक्षण, और न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी गंभीर बहस छेड़ चुका है। आम जनता की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि महिलाओं के प्रति अपराधों पर कड़ा संदेश दिया जाए।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूरी केस टाइमलाइन
क्या है अंकिता भंडारी केस
अंकिता भंडारी की हत्या के तीन आरोपी बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता न्यायिक हिरासत में हैं। पुलकित आर्य वंतारा रिजॉर्ट का मालिक था, जहां 18 सितंबर 2022 को अंकिता (Ankita Bhandari) अचानक लापता हुई थीं। बाद में उनका शव एक नहर से मिला था। हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश में भारी आक्रोश था। मामले में कुछ परतें खुलते ही ये देशभर में चर्चा का विषय बन गया।
मामले की जांच में ये सामने आया
अंकिता के पिता की भावुक अपील
यह भी पढ़ें...हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ पुलिसवालों की शराब पार्टी, इलाज के बहाने हुआ था भर्ती
केस की चर्चा देशभर में क्यों
अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूरी केस टाइमलाइन
- 18 सितंबर 2022 – अंकिता भंडारी यमकेश्वर के वनतरा रिजॉर्ट से संदिग्ध हालात में लापता हुई।
- 24 सितंबर 2022 – चीला पावर हाउस नहर से एसडीआरएफ को अंकिता का शव मिला।
- 25 सितंबर 2022 – रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
- 27 सितंबर 2022 – उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।
- 30 जनवरी 2023 – कोटद्वार एडीजे कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई हुई।
- 28 मार्च 2023 – अभियोजन पक्ष की गवाही कोर्ट में औपचारिक रूप से शुरू हुई।
- 19 मई 2025 – दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।
- 30 मई 2025 – कोटद्वार कोर्ट के फैसले में तीन आरोपी दोषी करार।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari