एप्पल लॉगआउट : अचानक लॉक हुए हजारों iPhone, करना पड़ा ये काम

CHAKRESH | Published:
Share
apple logout
apple logout

रविवार को बड़ी संख्या में एप्पल यूजर अपनी एप्पल आईडी से अचानक साइन आउट हो गए, उन्होंने जब अपनी एप्पल आईडी पासवर्ड का यूज कर दोबारा साइन करने की कोशिश की तो उनका अकाउंट लॉक हो गया।

Apple ID Reset Issue: एप्पल यूजर्स की मुश्किलें उस दौरान बढ़ गईं, जब अचानक उनका आईफोन खुद-ब-खुद लॉक हो गया। सैकड़ों यूजर्स ने इसकी शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और बताया कि बिना किसी कारण के उनकी आईडी लॉगआउट हो रही है। इतना ही नहीं यूजर्स जब अपने अकाउंट को एक्सेस करते हैं, तब उन्हें पासवर्ड रीसेट करना पड़ रहा है। हालांकि यूजर्स की शिकायत बाद भी एप्पल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रविवार को बड़ी संख्या में एप्पल यूजर अपनी एप्पल आईडी से अचानक साइन आउट हो गए, उन्होंने जब अपनी एप्पल आईडी पासवर्ड का यूज कर दोबारा साइन करने की कोशिश की तो उनका अकाउंट लॉक हो गया। इसके बाद यूजर्स को दोबारा लॉग इन करने से पहले अपनी एप्पल आईडी पासवर्ड को रीसेट करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इन प्रोडक्ट्स में देखने को मिली समस्या


रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि उन लोगों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिन्होंने स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन को इनेबल कर रखा था। सिर्फ आईफोन ही नहीं बल्कि Mac, iPads के साथ ही अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स में भी यही समस्या देखने को मिली, जिसके बाद यूजर्स परेशान हो गए। यूजर्स का कहना है कि जब उन्होंने अपने वर्तमान क्रेडेंशियल्स का यूज कर दोबारा लॉग-इन करने की कोशिश की तो उन्हें एरर मैसेज दिखाई दिया।

आईडी लॉगआउट होने पर यूजर्स दोबारा लॉग इन करने के लिए एप्पल के Account Recovery Process के माध्यम से अपने Apple आईडी पासवर्ड को रीसेट कर सकते हैं, हालांकि, यूजर्स को रीसेट प्रोसेस करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं यूजर्स आई क्लाउड ड्राइव, फेसटाइम, आई मैसेज जैसे आई क्लाउड सर्विसेज भी आउटेज से प्रभावित हुए। यूजर्स की शिकायतों के बाद भी कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये समस्या किस वजह से हुई है।



Tags:
  • एप्पल
  • एप्पल लॉगआउट
  • Mac
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर