सीएम अरविंद केजरीवाल आए तिहाड़ से बाहर, 2 को फिर जाएंगे अंदर
CHAKRESH | May 10, 2024, 11:22 IST
Arvind Kejriwal Bail Hearing द सूत्र
ED के तगड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक जमानत दे दी है। कोर्ट के निर्णय के बाद केजरीवाल शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।
Arvind Kejriwal Bail Hearing Updates : ED के तगड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह यह कहते हुए जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था कि वह अगले सप्ताह इस पर अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए।
तिहाड़ जेल से रिहा होकर सीएम अरविंद केजरीवाल अपने आवास पर पहुंचे। रास्ते में उन्होंने AAP के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के बीच आकर अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था कि जल्दी आऊंगा, मैं आ गया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे वह कनॉट प्लेस पर हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और 1 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस कान्फ्रेंस की जाएगी। ज्ञात हो कि सीएम केजरीवाल को यह जमानत चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए दी गई है।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। उनके चुनाव प्रचार पर कोई रोक नहीं होगी। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन से तिहाड़ जेल में बंद हैं। अंतरिम जमानत को लेकर 7 मई को पिछली सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत की शर्तें तय कर ली थीं। अदालत ने ED से कहा था कि चुनाव चल रहे हैं और केजरीवाल मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। चुनाव 5 साल में एक बार आते हैं। इसके बाद अदालत ने केजरीवाल से कहा कि अगर आपको जमानत दी जाती हैं तो आप ऑफिशियल ड्यूटी नहीं करेंगे। चुनाव नहीं होते तो अंतरिम जमानत का सवाल ही नहीं उठता था। हालांकि, 7 मई को बेंच बिना फैसला सुनाए ही उठ गई थी। बेंच की अगुआई कर रहे जस्टिस संजीव खन्ना ने 8 मई को कहा कि हम 10 मई को जमानत पर फैसला सुनाएंगे।

दो जून को सरेंडर करेंगे केजरीवाल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman