अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को ऐतिहासिक ध्वजारोहण, 20 नवंबर से पूजन शुरू, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

Kaushiki | Nov 19, 2025, 13:46 IST
Share
ayodhya-ram-mandir
ayodhya-ram-mandir

अयोध्या के श्री राम मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण और पूर्णाहुति समारोह होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पीएम मोदी और मोहन भागवत शामिल होंगे। 20 नवंबर से पूजन शुरू होगा। 25 नवंबर के बाद आम भक्तों के लिए परकोटे के सभी मंदिर खुल जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस बड़े आयोजन को अंतिम रूप दे रहा है। 25 नवंबर को राम मंदिर में ध्वजारोहण और पूर्णाहुति समारोह रखा गया है। ट्रस्ट मीडिया कोऑर्डिनेटर शरद शर्मा ने इसकी पूरी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि इस बार का कार्यक्रम खास तौर पर उत्तर प्रदेश पर केंद्रित है। अयोध्या के संतों के साथ-साथ पूर्वी यूपी के विशेष लोगों को बुलाया गया है। अवध, काशी और गोरक्ष प्रांत से भी मेहमान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

करीब 6 हजार से 7 हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। मेहमानों के चयन का काम विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार ने मिलकर किया है। धर्माचार्य विभाग ने देश के बड़े-बड़े शिव, हनुमान और दुर्गा मंदिरों के प्रमुखों को न्योता भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें...

भक्त के लिए जब भगवान शिव बन गए थे वकील, जानें आगर मालवा के इस मंदिर की रहस्यमयी कहानी

अयोध्या: मंदिर निर्माण पूरा होने का आधिकारिक ऐलान, 25 नवंबर को रामलला के  दरबार में ध्वजारोहण करेंगे PM मोदी - pm modi ayodhya ram temple flag  hoisting 25 november ntc ...
अयोध्या: मंदिर निर्माण पूरा होने का आधिकारिक ऐलान, 25 नवंबर को रामलला के दरबार में ध्वजारोहण करेंगे PM मोदी - pm modi ayodhya ram temple flag hoisting 25 november ntc ...


पीएम मोदी और मोहन भागवत की उपस्थिति

25 नवंबर का दिन अयोध्या के लिए बहुत ही ऐतिहासिक होगा। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

कोऑर्डिनेटर शरद शर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण का जो लंबा कार्य चल रहा था, उसकी पूर्णाहुति इसी दिन की जाएगी। यह समारोह वर्षों की तपस्या और संघर्ष का समापन होगा। यह कार्यक्रम देश और धर्म की आस्था के लिए बहुत बड़ा संदेश देगा।

सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, 25 नवंबर को पीएम  मोदी करेंगे राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण - grand ceremony to be  held in ...
सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण - grand ceremony to be held in ...


20 नवंबर से शुरू होगा अनुष्ठान

बता दें कि, अयोध्या राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान 20 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले सरयू जल से कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे महिलाओं का आगमन होगा जो कलश लेकर आएंगी। शाम 4 बजे तक विशेष पूजन होगा और फिर कलश यात्रा मंदिर की ओर आगे बढ़ेगी। 21 नवंबर से 24 नवंबर तक मंदिर में नित्य पूजन और धार्मिक क्रियाएं चलती रहेंगी। सबसे जरूरी आयोजन 25 नवंबर को होगा, जब पूर्णाहुति की जाएगी। इस दौरान यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों के साथ हवन-अनुष्ठान चलेगा। हालांकि यजमान कौन होगा, इसकी जानकारी ट्रस्ट बाद में जारी करेगा।
ये खबर भी पढ़ें...

नवंबर में कब है Vivah Panchami 2025, इस दिन पूजा करने से मिलेता सौभाग्य और दांपत्य सुख का वरदान

UP Ayodhya Ram Mandir Inauguration helped in increasing Business Employment  tourism उत्सव और उल्लास की नगरी बनी अयोध्या, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के  बाद से बढ़ा व्यापार और ...
UP Ayodhya Ram Mandir Inauguration helped in increasing Business Employment tourism उत्सव और उल्लास की नगरी बनी अयोध्या, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से बढ़ा व्यापार और ...


छह देवालयों में भी होगा विशेष पूजन

राम मंदिर परिसर (अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम) को और दिव्य बनाने की तैयारी है। कोऑर्डिनेटर शरद शर्मा ने बताया कि मंदिर के परकोटे में बने छह छोटे मंदिरों में भी विशेष पूजन होगा।

इनमें हनुमान मंदिर, गणेश मंदिर, माता अन्नपूर्णा मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, शिव परिवार मंदिर और सूर्य देव का मंदिर शामिल हैं। इन सभी देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा पहले ही हो चुकी है।

सबसे बड़ी बात यह है कि 25 नवंबर के बाद इन सभी मंदिरों के दर्शन आम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। यह एक बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि भक्त अब पूरे परकोटे का दर्शन कर पाएंगे।

Ayodhya Ram Temple - Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की भव्य  तैयारी, क्या है धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व? - Ayodhya The flag hoisting  ceremony at the top of
Ayodhya Ram Temple - Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की भव्य तैयारी, क्या है धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व? - Ayodhya The flag hoisting ceremony at the top of


भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के इंतजाम

अयोध्या का राम मंदिर मेंध्वजारोहण की पूरी प्रक्रिया में भारतीय सेना का सहयोग लिया जाएगा। सेना की मदद से यह ऐतिहासिक कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। निर्माण से जुड़ी प्रमुख एजेंसियां, जैसे एलएनटी, टाटा और सोनपुर ग्रुप, समन्वय में जुटी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अभी रामलला के दर्शन के लिए रोज करीब 70-80 हजार भक्त आ रहे हैं। वहीं, राम दरबार का दर्शन वर्तमान में लगभग 5 हजार लोग ही कर पा रहे हैं।

राम दरबार तक जाने के लिए 40 सीढ़ियां हैं, इसलिए भीड़ प्रबंधन पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि अगर दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ानी पड़ी तो सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

जानें क्यों पूरे विश्व में नहीं होती ब्रह्मा जी की पूजा, यहां है दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर

Kaal Bhairav Jayanti 2025: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Ayodhya Ram Mandir
  • मोहन भागवत
  • अयोध्या का राम मंदिर
  • राम जन्मभूमि
  • अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज