वजन घटाने की दवाई खाने से किसान नेता की मौत, जानें क्या है पूरा मामला
Siddhi Tamrakar | Feb 05, 2025, 15:11 IST
online-medicine-kidney-failure-case-news
ऑनलाइन मंगवाई गई वजन घटाने की दवा जानलेवा बन गई। दवा सेवन के बाद किडनी हुई फेल, इलाज के बावजूद भी शख्स की नहीं बच पाई जान। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपना वजन कम करने के लिए ऑनलाइन दवा मंगाई थी। इस दवा को खाने के बाद उसकी किडनी खराब हो गई और मौत हो गई।
खबर यह भी- प्रतिबंधित दवाई बनाने और बेचने पर इंडियामार्ट और अन्य पर होगी कार्रवाई
खबर यह भी-सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवाई लेने से युवक की मौत
खबर यह भी-इलाज कराने अस्पताल पहुंचे MLA डोडियार को दवाई के बदले मिली गालियां!
मृतक फुरकान के भाई इरफान ने बताया कि उसका वजन बढ़ रहा था। इसे कम करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दवा मंगवाई और खा भी ली। इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगा, लेकिन अचानक भाई की तबीयत खराब हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
खबर यह भी-भोपाल एम्स में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए बनेगा स्पेशल क्लीनिक, मरीजों तक ड्रोन से पहुंचाई जाएंगी दवाई
दिल्ली में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि उन्होंने कोई गलत दवाई ली है, जिसकी वजह से उनकी किडनी खराब हो गई। वहीं उसे डायलिसिस कराने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने नहीं कराई और तांत्रिक के चक्कर में पड़ गए। तांत्रिक ने उसने लाखों रुपए ऐंठ लिए और हालत ज्यादा बिगड़ने से उनकी रविवार को मौत हो गई।इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि बिना डॉक्टरों की सलाह के किसी भी दवा को ऑनलाइन मंगवाकर उसका सेवन करना जानलेवा साबित हो सकता है।
आज के समय में देखा जाए तो लोग वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। कुछ लोग नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हैं, खान-पान पर कंट्रोल करते हैं, तो कुछ तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। डॉक्टरों की सलाह के बिना दवाइयां लेना सेहत के लिए घातक हो सकता है। ये दवाइयां फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर खुलेआम बिक भी रही हैं। बता दें कि इस तरह की दवाइयों में साइड इफेक्ट का खतरा बहुत ही ज्यादा रहता है,क्योंकि इनमें किसी तरह का वैज्ञानिक शोध नहीं किया गया होता। लोग जल्दी रिजल्ट पाने के झांसे में आकर दवाइयों का सेवन करते हैं।
खबर यह भी- प्रतिबंधित दवाई बनाने और बेचने पर इंडियामार्ट और अन्य पर होगी कार्रवाई
खबर यह भी-सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवाई लेने से युवक की मौत
यह है पूरा मामला
मृतक शख्स की पहचान 40 साल के फुरकान के रूप में हुई है। माता कॉलोनी निवासी फुरकान ने ऑनलाइन दवा ऑर्डर कर खा ली थी, लेकिन इससे उसकी किडनी खराब होने लगी थी। फुरकान का पिछले करीब सात महीने से इलाज किया जा रहा था। उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि इलाज के बाद भी उसके शरीर में कोई सुधार नहीं हुआ और डायलिसिस के बावजूद उसकी मौत हो गई। माता कॉलोनी में रहने वाले सपा किसान नेता फुरकान पहलवान ने फेसबुक और यूट्यूब पर एड देखकर दवाई मंगवाई थी जिसमें अजवाइन, सौंफ और जीरा आदि सामान मिला हुआ था। इसका घोल बनाकर मृत शख्स ने कई महीने तक सेवन किया था, जिसकी वजह से उसकी किडनी खराब हो गई थी।
मृत शख्स के भाई ने दिया बयान
खबर यह भी-भोपाल एम्स में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए बनेगा स्पेशल क्लीनिक, मरीजों तक ड्रोन से पहुंचाई जाएंगी दवाई
तांत्रिक के चक्करों में फंस गए थे
डॉक्टरों की सलाह के बिना दवा लेना है खतरनाक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman