270 बार तोड़े ट्रैफिक रूल तो महिला स्कूटी राइडर पर सवा लाख जुर्माना, स्कूटर भी किया जब्त

CHAKRESH | Apr 16, 2024, 09:43 IST
Share
TRAFFIC RULE
TRAFFIC RULE

इस महिला राइडर ने 270 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था। उसके एक्टिवा स्कूटर को भी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, उल्लंघनों में बिना हेलमेट...

ये खबर भी गजब है। बंगलूरू की एक महिला लगातार ट्रैफिक के नियम तोड़ रही थी। बार- बार ऐसा करने से परेशान होकर ट्रैफिक पुलिस ने इस महिला की पहचान की और इस पर 1.36 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगा दिया है। साथ ही उसकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।
बंगलूरू की एक महिला को लगातार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के बाद बड़ा सबक मिला। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस ने इस महिला की पहचान कर ली। इसके द्वारा किए गए ताजा ट्रैफिक उल्लंघन के मामले में यह स्कूटर पर बिना हेलमेट पहने तीन सवारियां लिए हुए देखी गई थी। पुलिस ने उसे 1.36 लाख रुपए का भारी चालान थमा दिया है। यह राशि उसके होंडा एक्टिवा की लागत से भी काफी ज्यादा है।

270 बार किया नियमों का उल्लंघन

दक्षिण के एक कन्नड़ टीवी चैनल ने अपने यूट्यूब चैनल पर सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें साझा की हैं। इस महिला राइडर ने 270 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था। उसके एक्टिवा स्कूटर को भी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, उल्लंघनों में बिना हेलमेट के सवारी करना, बिना हेलमेट के पीछे सवार ले जाना, सड़क के गलत साइड पर चलना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और यहां तक कि ट्रैफिक सिग्नल जंप करना भी शामिल था। ये उल्लंघन शहर के भीतर उसके सामान्य रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा कैद किए गए थे। इन उल्लंघन पर लगाया गया भारी जुर्माना लापरवाही से गाड़ी चलाने पर की गई एक कड़ी चेतावनी के रूप में सामने आया है। यह सीसीटीवी निगरानी के महत्व को भी उजागर करता है, जिसे कई महानगरों द्वारा अपनाया गया है। ताकि ट्रैफिक स्थिति की निगरानी की जा सके और कानून तोड़ने वालों से निपटने के लिए सड़कों पर यातायात अधिकारियों की गैर-मौजूदगी में भी डिजिटल माध्यमों से जुर्माना लगाया जा सके।

Tags:
  • महिला स्कूटी राइडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर