Doctor's Day : भारत के 5 ऐसे डॉक्टर्स जिन्होंने चिकित्सा को बदलकर रख दिया

Shreya Nakade | Jul 01, 2024, 15:10 IST
Share
Doctor's Day
Doctor's Day

आज भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। हर साल 1 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। इसे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाते हैं।

1 जुलाई को भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे ( Doctor's Day ) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। वे राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे।

1 जुलाई 1882 में उनका जन्म हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई को ही साल 1962 में हुआ था। ऐसे मेंचिकित्सा के क्षेत्र डॉ. बिधान चंद्र रॉय के योगदान को सम्मानित करने के लिए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

देश और दुनिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए डॉक्टर एक बहुत जरुरी पेशा है। ऐसे में आज आपको बताते हैं देश के 5 ऐसे डॉक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपने काम से जनकल्याण किया है और प्रसिद्धि प्राप्त की है-

डॉ. अशोक सेठ

डॉक्टर अशोक सेठ एक इंडियन इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल है। डॉ सेठ ने अपने करियर में अब तक करीब 20,000 एंजियोप्लास्टी और 50,000 से अधिक एंजियोग्राम किया है।

भारत सरकार उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित कर चुकी है। इनके अनुसार भारत में हार्ट डिजीज के कारण होने वाली मौतों का कारण खराब रहन सहन है। ॉ

ये खबर भी पढ़िए...

NEET Re-Exam 2024 Answer Key जारी, आज रात 11 बजे तक चैलेंज का मौका

डॉ. मंजुला अनागानी

डॉ. मंजुला अनागानी एक प्रसिद्ध गायनेकोलॉजी सर्जन है। उन्होंने उन्होंने 40 साल के मरीज के 84 फाइब्रॉएड को निकाला था। इनका वजन लगभग 4 किलोग्राम था। इस कामयाबी के बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

डॉ. मंजुला को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने रोबोटिक, लैप्रोस्कोपिक जैसी अन्य कई सर्जरियों का अनुभव प्राप्त है।

ये खबर भी पढ़िए...

NEET Re-Exam 2024 Answer Key जारी, आज रात 11 बजे तक चैलेंज का मौका

डॉ. योगी एरोन

डॉ. योगी एरोन एक प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन हैं। वे पिछले 25 सालों से जले हुए गरीब मरीजों का इलाज मुफ्त में कर रहे हैं। साल में 2 बार इस कार्य के लिए वे एक कैंप लगाते हैं। डॉ. योगी को भारत सरकार पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुकी है।

डॉ. एस.एस. बद्रीनाथ

डॉ. एस.एस. बद्रीनाथ चेन्नई के शंकर नेत्रालय के चेयरमैन एमेरिटस हैं। यह भारत के सबसे बड़े चैरिटेबल अस्पतालों में से एक है। इस अस्पताल में हर दिन 1200 से ज्यादा मरीज आते हैं। यहां हर दिन 100 से ज्यादा सर्जरी होती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश में हाईवे पर घायल गायों को मिलेगी गो-एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दिए निर्देश

डॉ. अशोक राजगोपाल

डॉ. अशोक राजगोपाल आर्थोपेडिक सर्जन हैं। वे दिल्ली के प्रसिद्ध मेदांता अस्पताल में पोस्टेड हैं। डॉ. राजगोपाल को ने 12 घंटे में सबसे ज्यादा 28 नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की है। उन्होंने अपने करियर में 20,000 ऑर्थ्रोस्कोपिक और 35,000 से ज्यादा नी आर्थ्रोप्लास्टी सर्जरी की है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। ॉ

ये खबर भी पढ़िए...

अजब-गजब : जान बचाने डॉक्टरों ने पहले दिलाया हार्ट अटैक फिर कर दिया कमाल

Tags:
  • Doctor's Day
  • डॉक्टर्स डे
  • नेशनल डॉक्टर्स डे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा