बिहार में बिल्डरों का कारमानाः प्लॉट के रेट बढ़ाने बना डाला फर्जी पुल, प्रशासन भी रह गया हैरान

Vikram Jain | Mar 28, 2025, 23:36 IST
Share
bihar builder fake bridge full story purnea
bihar builder fake bridge full story purnea

बिहार के पूर्णिया में चालाक बिल्डरों ने गजब ही कर डाला, यहां जमीन की कीमतें बढ़ाने के लिए एक फर्जी पुल बना दिया। जब नगर निगम की टीम पुल को तोड़ने के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया और पुल तोड़ने नहीं दिया।

बिहार के पूर्णिया जिले से प्लॉट महंगे बेचने के लिए बिल्डरों ने हैरान करने वाली करतूत को अंजाम दिया। जमीन के कुछ ब्रोकरों ने कमाल करते हुए एक फर्जी पुल ही बना डाला, ताकि नदी के किनारे की जमीन को ज्यादा रेट पर बेचा जा सके। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस निर्माण कार्य के बारे में नगर निगम को कोई जानकारी नहीं थी। अब मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी हैरत में है। जब प्रशासन ने इस पुल को तोड़ने की कोशिश की, तो स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे। बिल्डरों की यह चालाकी सामने आने के बाद हलचल मच गई है।

जमीन की कीमतें बढ़ाने के लिए बना डाला फर्जी पुल

दरअसल, पूर्णिया जिले के रहमतनगर में कारी कोसी नदी पर भू माफियाओं ने एक फर्जी पुल बना डाला है। इस पुल का निर्माण सरकारी परियोजना का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह निजी भूमि सौदों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इन भू माफियाओं का उद्देश्य नदी के पास खरीदी गई जमीन की कीमत को बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमाना था। बिल्डरों की यह सोची-समझी चाल थी, उन्होंने फर्जी पुल के बहाने इलाके को आकर्षक बनाकर लोगों को लुभाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें...

कानपुर के भूपेंद्र ने साइबर ठग को ही लगा दिया चूना, अब पुलिस ने सौंपी ये जिम्मेदारी

प्रशासन को नहीं लगी अवैध निर्माण की भनक

हालांकि पुल का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यह अवैध निर्माण स्थानीय लोगों और प्रशासन के लिए एक चौंकाने मामला बन गया है। ये बिल्डर नदी के पार कौड़ी के भाव जमीन खरीदने के बाद इस निजी पुल का निर्माण करा रहे थे ताकि जमीन की कीमत बढ़ाई जा सके और मोटा मुनाफा कमाया जा सकें। हालांकि यह सवाल उठता है कि नगर निगम को इस अवैध निर्माण की भनक कैसे नहीं लगी। साथ ही नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे है।

ये खबर भी पढ़ें...

काले नाग को ‘नागिन’ की तलाश!, युवती को 4 साल में 13 बार काटा, अधूरी प्रेम कहानी या कुछ और?

लोगों का विरोध, नहीं तोड़ने दिया पुल

फर्जी पुल निर्माण की शिकायत के नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पुल तोड़ने के लिए पहुंची, लेकिन अधिकारियों को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने इस पुल को तोड़ने नहीं दिया और कार्रवाई का विरोध जताया। इसके बाद टीम को बिना पुल तोड़े ही वापस लौटना पड़ा। निगम कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम में इस पुल के निर्माण की कोई योजना नहीं थी और इस बारे में जानकारी हासिल कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने कहा है कि अब पुल बनने से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी।

आदेश के बाद होगी कार्रवाई

अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नगर निगम के सिटी मैनेजर पवन कुमार ने कहा कि स्थानीय लोग इस पुल के निर्माण को अपनी सुविधा मानते हैं और इसलिए वे कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही अधिकारी आदेश देंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती... परवान चढ़ा इश्क, दो लड़कियों ने रचाई शादी, परिवार ने किया स्वागत

IAS संजीव हंस केस में ED की रेड, कैश देखकर सन्न रह गए अधिकारी, घंटों चली गिनती

बिहार न्यूज | Bihar News | बिल्डरों का फर्जीवाड़ा | पटना न्यूज | प्रॉपर्टी | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • पटना न्यूज
  • Bihar News
  • बिहार न्यूज
  • अवैध निर्माण
  • प्रॉपर्टी
  • देश दुनिया न्यूज
  • फर्जी पुल
  • बिल्डरों का फर्जीवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती