पहले गोवा, अब बंगाल... फिर जांच में फेल हुआ बिसलेरी का पानी, बोतलबंद पानी की सुरक्षा पर उठे सवाल

Sandeep Kumar | Updated:
Share
गोवा के बाद पश्चिम बंगाल में भी बिसलेरी के बोतलबंद पानी का सैंपल लैब जांच में फेल पाया गया है।
गोवा के बाद पश्चिम बंगाल में भी बिसलेरी के बोतलबंद पानी का सैंपल लैब जांच में फेल पाया गया है।

गर्मी हो, सफर हो या फिर घर से बाहर प्यास लगे, हम अक्सर बिना ज्यादा सोचे किसी बड़े ब्रांड के पानी की बोतल खरीद लेते हैं। इसके पीछे भरोसा होता है कि पैसे देकर खरीदा गया पानी साफ और सुरक्षित होगा। लेकिन अब बिसलेरी के पानी की गुणवत्ता को लेकर एक और मामला सामने आया है।

गोवा के बाद पश्चिम बंगाल में भी कंपनी के पानी का सैंपल लैब जांच में फेल पाया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सूत्रों के मुताबिक, बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है।

बंगाल में पानी के सैंपल में मिले बैक्टीरिया

FSSAI के सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से बोतलबंद पानी का सैंपल लिया गया था। लैब टेस्ट (Lab Test) में इस पानी के अंदर कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए। जांच के नतीजों के आधार पर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी गई है।

बिसलेरी के पानी में कैंसरकारी केमिकल! FSSAI ने कंपनी पर केस चलाने की दी मंजूरी | Cancer-causing chemicals found in Bisleri water! FSSAI approves filing a case against the company
बिसलेरी का पानी भी सेफ नहीं! जांच में सामने आए कैंसर से जुड़े केमिकल; FSSAI ने दी केस चलाने की मंजूरी
22 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
जिस पानी को साफ और शुद्ध समझकर लोग पैसे देकर खरीदते हैं और पीते हैं, उसकी गुणवत्ता पर ही सवाल उठ गए हैं। देश के मशहूर ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) के पानी के सैंपल में कैंसर से जुड़े खतरनाक केमिकल मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि दो बार जांच के बाद भी सैंपल सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा।

आखिर पानी में कहां से आते हैं ये बैक्टीरिया?

पानी में कोलीफॉर्म (Coliform) बैक्टीरिया का मिलना साफ-सफाई में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। सीवेज का गंदा पानी मिलने, पाइपलाइन में लीकेज या पानी को साफ करने की प्रक्रिया में कमी के चलते ये बैक्टीरिया पानी में पहुंच सकते हैं। हालांकि, बिसलेरी के इस सैंपल में बैक्टीरिया मिलने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

गोवा में तय सीमा से ज्यादा मिला था ब्रोमेट

इससे पहले गोवा में भी बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल हो चुका है। वहां पानी में ब्रोमेट नामक रासायनिक पदार्थ की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई थी। इस मामले में भी FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी।

क्या बिसलेरी का पानी खरीदने वाले ग्राहकों को घबराने की जरूरत है?

आम आदमी बोतलबंद पानी पर पैसे इसलिए खर्च करता है, ताकि उसे पीने के लिए साफ पानी मिल सके। ऐसे में किसी बड़े ब्रांड के पानी का सैंपल जांच में फेल होना उसकी गुणवत्ता (Water Quality) को लेकर चिंता पैदा करता है। हालांकि, यहां यह समझना जरूरी है कि किसी एक प्लांट से लिए गए सैंपल में गड़बड़ी मिलने का मतलब यह नहीं है कि देशभर में बिकने वाला बिसलेरी का पानी असुरक्षित है।

बिसलेरी समेत कई बड़े ब्रांड्स की क्वालिटी पर सवाल: मसाले, घी और दवाओं में भी मिली गड़बड़ी | Quality questions raised on Bisleri and many big brands: Adulteration found in spices, ghee, and medicines too
Bisleri ही नहीं, इन मशहूर ब्रांड्स की क्वालिटी पर भी उठे सवाल; मसाले से लेकर घी और दवाओं तक में मिली गड़बड़ी
24 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
महंगे दाम, बड़े-बड़े विज्ञापन और मशहूर ब्रांड का नाम... इन सबके भरोसे हम बाजार से सामान खरीदते हैं। सोचते हैं कि नाम बड़ा है तो सामान भी अच्छा होगा, लेकिन क्वालिटी जांच में सामने आए कई मामले इस भरोसे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जिस बिसलेरी का पानी लोग बेफिक्र होकर पीते हैं, अब उसी के एक नमूने को जांच में असुरक्षित पाया गया है।

अब कंपनी के जवाब का इंतजार

पश्चिम बंगाल से जुड़े इस मामले में फिलहाल बिसलेरी की प्रतिक्रिया की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने का मतलब यह भी नहीं है कि कंपनी दोषी साबित हो गई है।

क्या बिसलेरी का पानी पीने से कैंसर हो सकता है?

बिसलेरी के पानी में कैंसर से जुड़े केमिकल मिलने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या इस पानी को पीने से कैंसर हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी पानी के सैंपल में कैंसरकारी रसायन मिलने का मतलब यह नहीं है कि उसे पीने वाले हर व्यक्ति को कैंसर हो जाएगा। इसका खतरा रसायन की मात्रा, उसके संपर्क में रहने की अवधि और व्यक्ति की सेहत जैसी कई बातों पर निर्भर करता है।

ब्रोमेट को संभावित कैंसरकारी पदार्थ माना जाता है, जबकि PAHs समूह के कुछ रसायनों के कैंसरकारी होने के वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद हैं। इसलिए पीने के पानी में इनकी मौजूदगी को गंभीरता से लिया जाता है। खासकर लंबे समय तक तय सीमा से ज्यादा मात्रा में ऐसे रसायनों के संपर्क में रहना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

परिसीमन के बाद संसद में बढ़ेंगी सीटें: जानिए सरकारी खजाने पर कितना पड़ेगा बोझ? | Seats to Increase in Parliament After Delimitation: Know How Much Burden it Will Put on Government Treasury?
Delimitation Bill: लोकसभा की सीटें 815 हुईं तो हर महीने कितना बढ़ेगा सरकारी खर्च? जानिए पूरा गणित
28 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
सरकार लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है। परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें 815 तक हो सकती हैं। इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक बुलाया गया है। प्रस्ताव लागू होने पर सांसदों की संख्या में बड़ा बदलाव होगा।

क्या बाजार में बिकने वाली बिसलेरी की सभी बोतलों में खतरा है?

अभी ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है कि बाजार में बिक रही बिसलेरी की हर बोतल में खतरनाक केमिकल मौजूद हैं। FSSAI की कार्रवाई कंपनी के कैंपस से लिए गए एक सैंपल की जांच पर आधारित है। इसलिए इस रिपोर्ट को कंपनी के सभी उत्पादों या देशभर में मौजूद उसकी सभी उत्पादन इकाइयों पर लागू नहीं किया जा सकता।

यह पता लगाने के लिए अलग-अलग उत्पादन बैच और बाजार में बिक रही बोतलों की जांच जरूरी होगी। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में यह भी स्पष्ट नहीं है कि जिस बैच का सैंपल जांच में फेल हुआ, उसकी बोतलें बाजार में पहुंची थीं या नहीं। किसी विशेष बैच को वापस मंगाने या कंपनी के सभी उत्पादों की बिक्री रोकने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

बिसलेरी के पानी में गड़बड़ी, अब दूसरी कंपनियों पर भी कसेगा शिकंजा | Bisleri water contamination, now other companies will also be scrutinized
बिसलेरी के पानी में गड़बड़ी के बाद FSSAI सख्त: पानी बेचने वाली सभी कंपनियां जांच के दायरे में, देशभर में शुरू हुआ सैंपल जांच अभियान
23 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
अगर आप सफर के दौरान बोतलबंद पानी खरीदकर पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की गुणवत्ता जांचने का अभियान शुरू हुआ है। खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI अब अलग-अलग कंपनियों के पानी के सैंपल इकट्ठा कर रहा है। इन सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस अभियान का मकसद पानी की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच करना है।

बिसलेरी कंपनी की शुरुआत कैसे हुई?

बिसलेरी भारत के सबसे पुराने और चर्चित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांडों में शामिल है। साल 1969 में पारले एक्सपोर्ट्स ने बिसलेरी को खरीदा था। इसके बाद कंपनी ने भारत में पैकेज्ड पानी के कारोबार को आगे बढ़ाया। इस ब्रांड को देशभर में पहचान दिलाने में उद्योगपति रमेश चौहान की अहम भूमिका रही है।

पारले एक्सपोर्ट्स ने थम्स अप, लिम्का और गोल्ड स्पॉट जैसे सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड भी बनाए थे। साल 1993 में कोका-कोला ने इन सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांडों को खरीद लिया। इसके बाद रमेश चौहान ने बिसलेरी के कारोबार पर ज्यादा ध्यान दिया। साल 2006 में कंपनी ने अपनी पैकेजिंग में बदलाव करते हुए नीले रंग की जगह हरे रंग को ब्रांड की पहचान बनाया। आज बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के अलावा दूसरे पेय पदार्थों के कारोबार में भी मौजूद है।
Tags:
  • FSSAI
  • Bisleri water bacteria
  • बिसलेरी पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया
  • FSSAI approves prosecution Bisleri
  • FSSAI ने बिसलेरी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी
  • Coliform bacteria in Bisleri water
  • पश्चिम बंगाल
  • क्या बिसलेरी का पानी पीने से कैंसर हो सकता है?
  • बिसलेरी भारत
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत