परिसीमन के बाद संसद में बढ़ेंगी सीटें, सरकारी खजाने पर कितना पड़ेगा बोझ? वेतन-भत्ते और MPLADS का हिसाब जानिए

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
संसद के कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी अतिरिक्त खर्च हो सकता है।
संसद के कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

सरकार लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है। परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें 815 तक हो सकती हैं। इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक बुलाया गया है। प्रस्ताव लागू होने पर सांसदों की संख्या में बड़ा बदलाव होगा।

सांसदों की संख्या बढ़ने से सरकार को वेतन, भत्ते, सरकारी आवास और दफ्तरों पर ज्यादा खर्च करना होगा। संसद के कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी अतिरिक्त खर्च हो सकता है। ऐसे में सवाल है कि लोकसभा में सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर 815 होने पर सरकारी खजाने पर कितना बोझ पड़ेगा? आइए, आसान भाषा में पूरा हिसाब समझते हैं।

लोकसभा में 270 सांसद बढ़ने का प्रस्ताव

अभी लोकसभा में 545 सीटों को आधार मानकर यह गणना की गई है। प्रस्ताव के तहत संख्या 815 तक पहुंचने पर 270 सांसद बढ़ जाएंगे। यह करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, यह गणना प्रस्तावित संख्या पर आधारित है। इसे सरकार का अंतिम खर्च नहीं माना जाना चाहिए।

अप्रैल में लोकसभा में पेश परिसीमन विधेयक में विधानसभा सीटों को लेकर भी बदलाव की बात थी। इसके तहत राज्यों की विधानसभा सीटों की संख्या दोबारा तय करने का अधिकार परिसीमन आयोग को दिया जा सकता है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक, देश में विधानसभा सीटें चार हजार 123 से बढ़कर लगभग छह हजार 185 से छह हजार 186 तक हो सकती हैं। हालांकि, प्रस्ताव में सीटों की बढ़ोतरी का कोई निश्चित आंकड़ा नहीं दिया गया है।

सांसदों को हर महीने कितनी सैलरी और भत्ते मिलते हैं?

सांसदों को वेतन के साथ कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं। इनका इस्तेमाल क्षेत्र के काम और कार्यालय की जरूरतों के लिए किया जाता है।

1 अप्रैल 2023 से लागू दरों के अनुसार, एक सांसद को हर महीने मिलने वाली रकम इस प्रकार है:

मदहर महीने मिलने वाली रकम
वेतन (Salary)1 लाख रुपए
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता87 हजार रुपए
कार्यालय खर्च भत्ता75 हजार रुपए
कुल2 लाख 62 हजार रुपए
कैबिनेट ने लोकसभा सीटों को 50% बढ़ाने को मंजूरी दी: 543 से 815 होंगी, 25 साल तक नहीं बदलेगी संख्या, महिला आरक्षण का भी रास्ता साफ | Cabinet Approves 50% Increase in Lok Sabha Seats: Will Increase from 543 to 815, Number Unchanged for 25 Years, Path Cleared for Women's Reservation
लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी: 543 से बढ़कर होंगी 815 सीटें, 25 साल तक नहीं बदलेगी संख्या
27 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
देश की लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लोकसभा सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाने के संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। यह बिल 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

270 नए सांसदों पर हर महीने कितना खर्च होगा?

अगर लोकसभा में 270 सांसद बढ़ते हैं, तो उनके वेतन और भत्तों पर भी अतिरिक्त खर्च होगा। एक सांसद पर हर महीने 2.86 लाख रुपए खर्च मानें, तो 270 सांसदों पर करीब 7.72 करोड़ रुपए हर महीने खर्च होंगे। यह गणना सांसदों के वेतन और भत्तों के आधार पर की गई है। इसमें दूसरी सुविधाओं का खर्च शामिल नहीं है।

संसद में काम करने पर मिलता है दैनिक भत्ता

सांसदों को संसद के सत्र और निर्धारित काम के दौरान दैनिक भत्ता (Daily Allowance) भी दिया जाता है। इसकी दर दो हजार 500 रुपए प्रतिदिन है। यह भत्ता तय नियमों और उपस्थिति की शर्तों के आधार पर मिलता है।

अगर 270 नए सांसदों को साल में 60 दिन के लिए दैनिक भत्ता मिले, तो गणना इस प्रकार होगी:

  • 270 सांसद × 60 दिन × 2,500 रुपए।
  • कुल खर्च करीब 4.05 करोड़ रुपए होगा।
असल खर्च संसद के सत्र और सांसदों की पात्रता के आधार पर बदल सकता है।

270 नए सांसदों के लिए सरकारी घर भी चाहिए

सांसदों को दिल्ली में रहने के लिए सरकारी आवास मिलता है। कौन सा घर मिलेगा, यह उनकी वरिष्ठता और उपलब्धता पर निर्भर करता है। सांसदों की संख्या बढ़ने पर सरकार को नए घरों का इंतजाम करना होगा। 270 नए सांसदों के लिए घर या फ्लैट की जरूरत पड़ सकती है। इनमें फर्नीचर, बिजली-पानी और दूसरी सुविधाएं भी देनी होंगी। मरम्मत और टेलीफोन का खर्च भी सरकार को उठाना होगा। हालांकि, इन सभी सुविधाओं पर कितना खर्च होगा, इसका ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

AI का बढ़ता प्रभाव: अगले 5 सालों में 2.4 करोड़ ऑफिस नौकरियों पर खतरा, खाली पद न भरने से होगा बड़ा बदलाव | AI's Growing Impact: 2.4 Crore Office Jobs at Risk in Next 5 Years, Major Changes Due to Vacancies Not Being Filled
AI की बढ़ती ताकत से 2.4 करोड़ नौकरियों पर खतरा! क्या आने वाले 5 साल में कम हो जाएंगे रोजगार के अवसर?
28 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<strong>AI Impact on Jobs: </strong>क्या आपने कभी सोचा है कि जिस लैपटॉप पर आप रोजाना घंटों काम करते हैं, वही आने वाले समय में आपकी जगह ले सकता है ? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence - AI) की बढ़ती रफ्तार ने अब ऑफिस में बैठकर दिमाग लगाने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लीडिंग फाइनेंसियल इंस्टीटूशन JP मॉर्गन वेल्थ मैनेजमेंट की एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया के कामकाजी लोगों का ध्यान खींचा है।

दफ्तर और स्टाफ पर भी बढ़ेगा खर्च

हर सांसद को अपने क्षेत्र और दिल्ली में कामकाज संभालने के लिए दफ्तर की जरूरत होती है। कार्यालय खर्च भत्ते में स्टेशनरी और सचिवीय सहायता जैसी जरूरतें शामिल हैं। सांसदों की संख्या बढ़ने पर दफ्तरों और स्टाफ की जरूरत भी बढ़ सकती है। संसद सचिवालय, समितियों, सुरक्षा, रिकॉर्ड और तकनीकी व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, इन मदों का खर्च सांसदों की संख्या बढ़ने के अनुपात में ही बढ़ेगा, यह जरूरी नहीं है। इसके लिए अलग से बजट और संसाधनों का आकलन करना होगा।

MPLADS के तहत अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं सलाना

सांसदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की सिफारिश करने के लिए मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (MPLADS) के तहत सालाना 5 करोड़ रुपए तक मिलते हैं।

अगर 270 नए सांसद भी इस योजना के दायरे में आते हैं, तो गणना इस तरह होगी:

  • 270 सांसद × 5 करोड़ रुपए।
  • कुल 1,350 करोड़ रुपए सालाना।
यह रकम सांसदों की निजी कमाई नहीं है। इसका इस्तेमाल क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए होता है। योजना के नियमों के मुताबिक, सांसद विकास परियोजनाओं की सिफारिश करते हैं। यह राशि उनके वेतन और भत्तों से अलग है।

चुनाव कराने का खर्च कितना बढ़ेगा?

सांसदों की संख्या बढ़ने से चुनाव कराने का खर्च भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि, चुनाव का खर्च केवल सीटों की संख्या पर निर्भर नहीं करता। मतदाताओं की संख्या, ईवीएम, वीवीपैट, चुनाव कर्मचारियों और मतदान केंद्रों पर भी खर्च होता है। सीटें बढ़ने पर कुछ प्रशासनिक और रिकॉर्ड से जुड़े काम बढ़ सकते हैं। लेकिन चुनाव का कुल खर्च कितने प्रतिशत बढ़ेगा, इसका अभी निश्चित अनुमान नहीं है।

MP में 25 नवंबर से जनगणना प्रशिक्षण, 10 जनवरी से खुद दर्ज कर सकेंगे जानकारी, 40 सवाल पूछेंगे अधिकारी | MP Census Training from November 25, Information can be self-registered from January 10, Officials will ask 40 questions
MP में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, आज अधिकारियों का प्रशिक्षण, घर-घर जाकर पूछे जाएंगे 40 सवाल
25 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज (25 नवंबर) भोपाल में कलेक्टरों, संभागायुक्तों सहित जनगणना से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश में 25 जनवरी से जनसंख्या की गणना शुरू होगी। इस दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से 40 सवाल पूछेंगे। खास बात यह है कि इस बार लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

परिसीमन आयोग पर कितना खर्च होगा?

परिसीमन के लिए आयोग बनाया जाएगा। इसके अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन, भत्ते और कामकाज पर खर्च होगा। आयोग को परिसीमन से जुड़े कई काम करने होंगे। इन पर होने वाला खर्च भी सरकार को उठाना होगा। परिसीमन आयोग का खर्च केंद्र सरकार की कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया से आएगा। आयोग के काम से जुड़े दूसरे खर्च भी इसमें शामिल होंगे। परिसीमन के उद्देश्य से आयोग द्वारा किए जाने वाले कुछ खर्च चुनाव आयोग वहन करेगा। इस पूरी प्रक्रिया का सटीक खर्च अभी तय नहीं है।

अभी संसद चलाने पर कितना खर्च होता है?

केंद्रीय बजट में संसद के दोनों सदनों के कामकाज के लिए 1,492 करोड़ रुपए दिए गए थे। इसमें लोकसभा के लिए करीब 1,009 करोड़ रुपए का बजट बताया गया है। लोकसभा के बजट में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का वेतन, सांसदों के वेतन और भत्ते, सुविधाएं और लोकसभा सचिवालय का खर्च शामिल है। सांसदों के वेतन, भत्ते और सुविधाओं के लिए 416.45 करोड़ रुपए रखे गए थे।

वहीं, लोकसभा सचिवालय के लिए 586.03 करोड़ रुपए का बजट था। लोकसभा सचिवालय के बजट में कर्मचारियों का वेतन, जरूरी व्यवस्थाएं, ग्रांट और संसद टीवी से जुड़े खर्च शामिल हैं। सांसदों की संख्या बढ़ने पर इन व्यवस्थाओं की जरूरत भी बढ़ सकती है। ऐसे में संसद के कामकाज का बजट प्रभावित होने की संभावना है।

विधानसभा सीटें बढ़ने पर भी खर्च बढ़ेगा

परिसीमन का असर केवल लोकसभा तक सीमित नहीं रह सकता। राज्यों की विधानसभा सीटें भी बढ़ सकती हैं। अगर देश में लगभग दो हजार अतिरिक्त विधायक होते हैं, तो उनके वेतन, भत्ते, कार्यालय और दूसरी सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा।विधायकों का वेतन और भत्ते हर राज्य में अलग-अलग होते हैं। इनके लिए राज्यों के अपने कानून हैं। इसलिए सभी राज्यों का अतिरिक्त खर्च एक साथ तय करना मुश्किल है।

देश के अलग-अलग राज्यों में एक विधायक का कुल मासिक पैकेज लगभग 90 हजार रुपए से 3.45 लाख रुपए तक बताया जाता है। इसमें मूल वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, कार्यालय और दूसरे नियमित भत्ते शामिल हो सकते हैं। सालाना आधार पर यह रकम करीब 10.8 लाख रुपए से 41.4 लाख रुपए तक बैठती है। इसके अलावा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि भी राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती है।

इस तरह परिसीमन के बाद सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ने से सरकारी खर्च पर असर पड़ सकता है। वेतन, भत्ते, आवास, स्टाफ और सदन की व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत होगी। हालांकि, वास्तविक खर्च परिसीमन के अंतिम प्रस्ताव और सरकार की ओर से तय व्यवस्थाओं पर निर्भर करेगा।

पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम और डायमंड पार्क, कोहिनूर की झलक से शाही गहनों तक का अनुभव | India's First Diamond Museum and Diamond Park to be Built in Panna, Experience from Kohinoor's Glimpse to Royal Jewellery
कोहिनूर की झलक से शाही गहनों तक, MP के पन्ना में बनेगा देश का पहला डायमंड म्यूजियम, जानें क्या होगा खास
27 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश के पन्ना में अब पर्यटक हीरों की चमक देखने के साथ उनके बनने से लेकर तराशे जाने तक की पूरी कहानी भी जान सकेंगे। जमीन की गहराइयों से निकलने वाला एक साधारण सा दिखने वाला पत्थर आखिर कैसे बेशकीमती हीरा बन जाता है? उसकी पहचान कैसे होती है और उसे खूबसूरत आभूषणों में कैसे बदला जाता है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जल्द ही पन्ना में मिलने वाले हैं।

Tags:
  • परिसीमन
  • Delimitation
  • Parliament Seats Increase
  • Government Expenditure
  • लोकसभा सीटें
  • सांसदों का वेतन
  • MPLADS योजना
  • नए सांसदों पर हर महीने कितना खर्च होगा
  • चुनाव कराने का खर्च कितना बढ़ेगा
द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा

By Sanjay Gupta

द सूत्र के खुलासे से हड़कंप, कलेक्टर ने SDM को सौंपी जांच, कांग्रेस ने मल्हार आश्रम स्कूल को घेरा
न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम

By Sumit Kumar

न बार-बार फॉर्म भरने की टेंशन, न पासवर्ड याद रखने का झंझट: एमपी में एक ही लॉगइन से होंगे हजारों सरकारी काम
छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं की होगी पड़ताल, अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती की तैयारी, बजट से पहले बड़ा फैसला
शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू

By Arun Tiwari

शराब घोटाले की रकम से अनवर ढेबर ने खरीदा 200 किलो गोल्ड, विदेशी मदिरा का लाइसेंस दिलाकर कमीशन वसूलता था सुब्बू
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा

By Sanjay Gupta

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया- सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसलिए छोड़ा इंदौर के प्रभारी मंत्री का जिम्मा
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर

By Jageshwar Prasad

पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग