लेट हुए तो खानी पड़ेगी मिर्ची! चीन की कंपनियों के अजीबो-गरीब नियम
Siddhi Tamrakar | Dec 21, 2024, 10:17 IST
china toxic work culture 1
आज के समय में, जहां अधिकतर कंपनियां अपने कर्मचारियों के डेवलपमेंट पर ध्यान देती हैं, वहीं चीन की कुछ कंपनियों के अजीबो-गरीब रिवाज सुर्खियां बटोर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में..
आज के समय में, जहां अधिकतर कंपनियां अपने कर्मचारियों के डेवलपमेंट पर ध्यान देती हैं, वहीं चीन की कुछ कंपनियों के अजीबो-गरीब रिवाज सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक चीनी कंपनी के कर्मचारी जमीन पर लेटकर अपने बॉस का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने चीन के वर्कप्लेस कल्चर को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा, वहां कुछ कंपनियों में देर से आने पर या टारगेट पूरा न करने पर कर्मचारियों को तीखी मिर्च खाने जैसी सजा भी दी जाती है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गुआंगझोउ शहर के एक संस्थान की है। वायरल वीडियो में करीब 20 कर्मचारी जमीन पर लेटे हुए अपने बॉस का स्वागत करते नजर आते हैं। वे नारे लगाते हुए कहते हैं कि जिएं या मरें, हम अपने काम के मिशन में असफल नहीं होंगे।हालांकि, इस घटना के बाद विवाद बढ़ने पर संस्थान के कानूनी प्रतिनिधि (Legal Representative) ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया है। उनका दावा है कि कंपनी ने 2020 में ही संचालन बंद कर दिया था और अब इसे पूरी तरह से भंग करने की प्रोसेस चल रही है।
जानकारी के मुताबिक चीन की ही एक घटना में, चेंगदू में एक फाइनेंशियल फर्म के कर्मचारियों को कंपनी टारगेट पूरा न करने पर बहुत ज्यादा तीखी मिर्च खाने के लिए मजबूर किया गया था, जिसे 'डेथ चिली' भी कहा जाता है। इस अजीब सजा के कारण दो महिला कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वीबो जैसे प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर 80 लाख से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि "ऐसे रिवाज कर्मचारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "हालांकि मामले की जांच अभी जारी है, लेकिन यह घटना खतरनाक वर्कप्लेस कल्चर का प्रतीक है।"
इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि कुछ कंपनियों में कर्मचारियों के साथ व्यवहार को लेकर गंभीर बदलाव की जरूरत है। वर्कप्लेस पर ऐसी नीतियां अपनाई जानी चाहिए जो कर्मचारियों के सम्मान को ठेस न पहुंचाए और उनके मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर पॉजिटिव असर डालें।
वायरल वीडियो और विवाद
जानकारी के मुताबिक चीन की ही एक घटना में, चेंगदू में एक फाइनेंशियल फर्म के कर्मचारियों को कंपनी टारगेट पूरा न करने पर बहुत ज्यादा तीखी मिर्च खाने के लिए मजबूर किया गया था, जिसे 'डेथ चिली' भी कहा जाता है। इस अजीब सजा के कारण दो महिला कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
कर्मचारियों की गरिमा पर आघात
कार्यस्थल पर सुधार की आवश्यकता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari