Operation Sindoor के बाद जरूरी हो गए ये 5 गैजेट्स, ब्लैकआउट में करेंगे मदद

Jitendra Shrivastava | May 10, 2025, 16:12 IST
Share
thesootr
blackout-essential-gadgets Photograph: (thesootr)

ब्लैकआउट में सोलर लैंप, पॉवरबैंक और पॉकेट वाई-फाई जैसे ज़रूरी गैजेट्स आपके और आपके परिवार की सुरक्षा और सुविधा के लिए बेहद अहम हैं। ये 5 गैजेट्स संकट के समय आपकी मदद कर सकते हैं।

बीती रात पाकिस्तान द्वारा की गई नापाक हरकत के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सख्त कार्रवाई की। इसके चलते बॉर्डर एरिया में ब्लैकआउट (Blackout) की स्थिति बनी रही और यह आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आम नागरिक ब्लैकआउट के लिए पूरी तैयारी करें।

ब्लैकआउट की स्थिति में मोबाइल नेटवर्क, बिजली और इंटरनेट सब कुछ बाधित हो सकता है। नीचे बताए गए गैजेट्स इस संकट के समय आपकी मदद कर सकते हैं।

1. सोलर चार्जिंग लैंप और USB बल्ब (Solar Charging Lamp and USB Bulb)

ब्लैकआउट के दौरान अंधेरे में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में सोलर लैंप (Solar Lamp) और छोटे USB बल्ब आपकी रोशनी की ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। सोलर लैंप दिन के समय चार्ज होकर रात को कई घंटे तक काम कर सकता है। इसकी रोशनी कम या ज्यादा की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

UPSC Prelims 2025 Exam पोस्टपोन की मांग, आयोग की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता, छात्रों ने दिए ये तर्क

2. सोलर चार्जिंग पावरबैंक (Solar Power Bank)

जब बिजली चली जाती है तो सबसे पहले मोबाइल और अन्य उपकरण बंद होने लगते हैं। सोलर पावरबैंक (Solar Power Bank) धूप से चार्ज हो सकता है और यह आपके मोबाइल, पॉकेट वाई-फाई जैसे उपकरणों को कई बार चार्ज कर सकता है। यह खासतौर पर लंबी अवधि के ब्लैकआउट के लिए आवश्यक है।
सुझाव: कम से कम 20000 mAh का पावरबैंक रखें।

thesootr
thesootr

ये खबर भी पढ़ें...

भारत-पाक तनाव बढ़ा, भोपाल AIIMS समेत कई अस्पताल हाईअलर्ट पर, डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

3. पॉकेट वाई-फाई डिवाइस (Pocket WiFi Device)

ब्लैकआउट में इंटरनेट बंद हो सकता है क्योंकि राउटर बिजली से चलते हैं। ऐसे में पॉकेट वाई-फाई (Pocket WiFi) से आप मोबाइल नेटवर्क के ज़रिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

पॉकेट वाई-फाई के फायदे...

  • कई डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं
  • फोन की बैटरी की बचत होती है
ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की भारी कमी, मुकदमों की पेंडेंसी बनी न्याय में देरी का कारण

4. पॉकेट FM और इयरफोन (Pocket FM and Earphones)

ब्लैकआउट में संचार माध्यम बाधित हो सकते हैं। रेडियो (Radio) या पॉकेट FM से सरकार द्वारा दी गई जानकारी तुरंत मिल सकती है। इयरफोन से आप बिना शोर के यह जानकारी सुन सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के 13 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

5. रिचार्जेबल मिनी फैन (Rechargeable Mini Fan)

गर्मी में बिजली न होने की स्थिति में मिनी फैन (Mini Fan) बहुत राहत देता है। यह खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत जरूरी है। एक बार चार्ज होने पर यह 6–8 घंटे तक चल सकता है।

operation sindoor | इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स | Emergency | इमरजेंसी

Tags:
  • Emergency
  • इमरजेंसी
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • ब्लैकआउट
  • operation sindoor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि