BSNL दे रहा है घर बैठे Free SIM Delivery की सुविधा, ऐसे करें अप्लाई

Amresh Kushwaha | Jul 15, 2024, 11:11 IST
Share
BSNL Free SIM Delivery
BSNL Free SIM Delivery

सरकारी टेलीकॉम कंपनी आपको आपके घर पर ही सिम कार्ड मुहैया करा रही है। अगर आप बीएसएनएल नंबर खरीदना चाहते हैं तो BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...

BSNL SIM Card Home Delivery : जब से देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं, लोग सस्ते ऑप्शन तलाशने लगे हैं। ऐसे में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। कई लोग बीएसएनएल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। यह कंपनी आपको सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करती है।

ये खबर भी पढ़िए...अब राजधानी में आसानी से होंगे टाइगर के दीदार, MP का दूसर बड़ा शहर बनेगा भोपाल

घर बैठे मुफ्त में मंगाएं सिम

आपको बता दें कि BSNL कंपनी अब घर बैठे सिम मुहैया करा रही है। यह जानकारी बीएसएनएल ने एक्स पर एक ट्विट में दी है। इसके मुताबिक, कंपनी सिम की होम डिलीवरी सर्विस दे रही है। इससे आपको सिम के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़िए...रेल यात्रा होगी सुगम, Indian Railway ने एक साथ कई ट्रेनों में बढ़ाए जनरल कोच

सिम को आसानी से करें ऑर्डर

आप पोस्टपेड या प्रीपेड सिम कार्ड को आसानी से घर पर मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। बस इसके लिए आपको बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाकर सिलेक्ट सर्कल के ऑप्शन पर अपनी जगह को चुनना होगा। फिलहाल, ये सुविधा चुनिंदा क्षेत्रों के लिए ही उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़िए...नॉनवेज खाना गैरकानूनी घोषित, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला शहर बना पालिताना

कहां-कहां उपलब्ध है सिम डिलीवरी की सुविधा?

फिलहाल, बीएसएनएल प्रीपेड सिम ऑर्डर की सुविधा सिर्फ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम में उपलब्ध है। आपको बता दें कि जल्द से जल्द BSNL सिम कार्ड की डिलीवरी की सुविधा सभी क्षेत्र के लिए उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के राकेश सातनकर ने अनंत, राधिका की शादी में बांसुरी बजाकर जलवा बिखेरा

इस तरह से पाएं Free BSNL Sim Card

  • इसके लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट www.bsnl.co.in पर जाएं।
  • यहां अब आपको Order a new SIM का ऑप्शन मिलेगा। उसपर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमें आपको गुरुग्राम या गाजियाबाद में से अपना क्षेत्र चुनना होगा।
  • इसमें आपको बीएसएनएल का प्लान चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा।
  • इसके बाद नेक्स्ट स्टेप में आपको सिम कार्ड डिलीवरी के लिए अपना एड्रेस डिटेल देना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपके एड्रेस पर सिम डिलीवर हो जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BSNL
  • बीएसएनएल
  • BSNL SIM Card Home Delivery
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड