फर्जी लेटर से कनाडा पहुंचे 10 हजार छात्र अब संकट में, डिपोर्ट होंगे!
Raj Singh | Updated:
indian student fraud
कनाडा में 10 हजार भारतीय विद्यार्थी फर्जी लेटर ऑफ इंटेंट के शिकार हुए। एजेंटों ने फर्जी ऑफर लेटर से एडमिशन दिलाया। सरकार ने जांच तेज की और सख्त नियम लागू किए।
कनाडा में पढ़ाई करने गए 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। कनाडा सरकार के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा (IRCC) डिपार्टमेंट ने खुलासा किया है कि 2024 में 5 लाख से अधिक स्टूडेंट वीजा एप्लिकेशन की जांच के दौरान 10 हजार फर्जी एडमिशन ऑफर लेटर पाए गए। इस फर्जीवाड़े में भारी संख्या में पंजाब, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली के विद्यार्थी शामिल हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब कनाडा सरकार ने एडमिशन लेटर की सख्ती से जांच शुरू की।
जालंधर के एक एजेंट बृजेश मिश्रा ने 700 विद्यार्थियों को फर्जी लेटर के आधार पर कनाडा भेजा। इन छात्रों का वर्क परमिट जारी होने के दौरान गड़बड़ी का खुलासा हुआ। अब कनाडा सरकार ने नए नियम लागू किए हैं, जिसमें सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी को एडमिशन लेटर की पुष्टि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करनी होगी।
ट्रूडो सरकार का U-turn, बोली- भारत के खिलाफ कोई सबूत नहीं
इन छात्रों में अधिकतर को यह नहीं पता था कि उनके एडमिशन लेटर फर्जी हैं। कई छात्रों को कनाडा में डिपोर्टेशन का सामना करना पड़ा। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड आईजी एसके कालिया ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि फर्जी एजेंटों और लापरवाह कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
एसोसिएशन ऑफ ओवरसीज कंसल्टेंट के पूर्व अध्यक्ष सुकांत ने बताया कि एजेंटों ने वीजा हासिल करने के लिए बड़े कॉलेजों के फर्जी लेटर तैयार किए। वीजा जारी होने के बाद छात्रों को अन्य कॉलेज में एडमिशन दिया गया।
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में इंदौर का सिख समाज
पंजाब और केंद्र सरकार कनाडा सरकार से बातचीत कर रही है। एजेंटों की जालसाजी का शिकार हुए छात्रों को मदद देने पर जोर दिया जा रहा है।
फर्जी एजेंटों का नेटवर्क
ट्रूडो सरकार का U-turn, बोली- भारत के खिलाफ कोई सबूत नहीं
छात्रों की मुश्किलें
कनाडा में बड़ा फ्रॉड
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में इंदौर का सिख समाज
भारत और कनाडा की सरकारें सतर्क
FAQ
- कनाडा में भारतीय छात्रों के संकट का कारण क्या है?
फर्जी लेटर ऑफ इंटेंट और एजेंटों की धोखाधड़ी। - कितने छात्रों को प्रभावित किया गया?
10 हजार से अधिक भारतीय छात्र प्रभावित हुए। - कनाडा सरकार ने क्या कदम उठाए?
सख्त वेरिफिकेशन प्रक्रिया लागू की। - इस मामले में एजेंटों की भूमिका क्या है?
फर्जी ऑफर लेटर बनाकर छात्रों को कनाडा भेजा। - छात्रों के लिए क्या समाधान है?
सरकारें मदद कर रही हैं और जांच जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore