जमैका से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में जन्मा बच्चा, अब नागरिकता पर उठ रहे सवाल, छिड़ी बहस

Kaushiki | Published:
Share
caribbean
caribbean

जमैका-न्यूयॉर्क की कैरेबियन एयरलाइंस फ्लाइट में एक बच्चे का जन्म हुआ। हजारों फीट ऊपर हुई इस डिलीवरी के बाद अब बच्चे की नागरिकता को लेकर कानूनी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि आसमान में उड़ते विमान में बच्चा पैदा हो जाए तो क्या होगा? जमैका से न्यूयॉर्क जा रही कैरेबियन एयरलाइंस की फ्लाइट में ऐसा ही कुछ हुआ। बादलों के बीच हजारों फीट की ऊंचाई पर एक नन्ही किलकारी गूंज उठी। विमान अभी लैंड भी नहीं हुआ था कि नन्हा मुसाफिर दुनिया में आ गया।

क्रू मेंबर्स की मदद से आसमान में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। अब सबसे बड़ा सस्पेंस बच्चे की नागरिकता को लेकर फंस गया है। क्या वह अमेरिकी कहलाएगा या उसे जमैका का पासपोर्ट मिलेगा? लोग हैरान हैं कि अब उस बच्चे का पासपोर्ट किस देश का बनेगा।

न्यूयॉर्क में लैंडिंग से पहले आया नन्हा मेहमान

जमैका से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में सब कुछ सामान्य था। अंतरराष्ट्रीयविमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी (JFK) एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रहा था। तभी अचानक एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति को संभाला और मदद की।

विमान के न्यूयॉर्क में उतरने से ठीक पहले महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। एयरलाइन ने प्राइवेसी के चलते मां और बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, एयरलाइन ने कन्फर्म किया है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ATC ने किया बच्चे का नामकरण

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना इतनी दिलचस्प थी कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) भी खुद को रोक नहीं पाए। जब विमान लैंड होने वाला था, तब कंट्रोलर ने पायलट से रेडियो पर संपर्क किया।

कंट्रोलर ने पूछा कि क्या बच्चा सच में हो गया है? पायलट ने मुस्कुराते हुए हां में जवाब दिया। इस पर कंट्रोलर ने मजाक में एक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मां से कहना कि इसका नाम कैनेडी रखें।

बच्चे की नागरिकता पर क्यों है असमंजस

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि बच्चे को किस देश की नागरिकता मिलेगी? अमेरिका (US Citizenship Controversy)का कानून इस मामले में काफी दिलचस्प है। अमेरिकी कानून के मुताबिक, देश की सीमा रेखा से 12 मील तक का हवाई क्षेत्र अमेरिका का माना जाता है।

अगर बच्चे का जन्म इस दायरे के भीतर हुआ है, तो वो जस सोली (Jus Soli) नियम के तहत अमेरिकी नागरिक माना जाता है। इसके लिए विमान के मेडिकल लॉग या कैप्टन के डेटा की जरूरत होगी।

ये डेटा बताएगा कि जन्म के समय विमान के सटीक अक्षांश (Latitude) और देशांतर (Longitude) क्या थे। अगर माता या पिता में से कोई अमेरिकी है, तो भी नागरिकता मिल सकती है। कनाडा और अमेरिका जैसे देश बिर्थप्लेस को प्राथमिकता देते हैं।

विमान में जन्म की घटनाएं

हवा में बच्चे का जन्म होना कोई रोज की बात नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक, 1929 से 2018 के बीच कमर्शियल फ्लाइट्स में केवल 74 जन्म दर्ज हुए हैं। अब तक यह संख्या सौ से भी कम मानी जाती है।

पिछले साल जुलाई में मस्कट-मुंबई की फ्लाइट में भी एक जन्म हुआ था। ऐसे मामलों में विमान के रजिस्ट्रेशन वाले देश की सिटीजनशिप का नियम भी लागू हो सकता है।

pregnancy
pregnancy


गर्भावस्था में हवाई यात्रा सुरक्षित या नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के अंतिम हफ्तों में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स (ACOG) के मुताबिक, ड्यू डेट के करीब यात्रा से बचना चाहिए।

कैरेबियन एयरलाइंस गर्भवती महिलाओं को 32वें सप्ताह तक यात्रा की अनुमति देती है। इसके बाद डॉक्टर के मेडिकल सर्टिफिकेट और क्लीयरेंस की जरूरत पड़ती है। रोचक न्यूज रोचक किस्से

ये खबरें भी पढ़ें...

अब हेलिकॉप्टर से खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन, जानें किराया और कब से शुरू होगी हवाई यात्रा

भोपाल एयरपोर्ट अब चेहरा ही होगा यात्री का इंट्री पास, डिजी यात्रा एप से हवाई यात्रा बनेगी आसान

एयरलाइंस ने सरकार के फैसले का किया विरोध! हवाई किराया बढ़ाने की तैयारी

अंबिकापुर-कोलकाता हवाई सेवा आज से होगी शुरू जानें शेड्यूल और कितना होगा किराया

Tags:
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एयरलाइंस
  • रोचक किस्से
  • रोचक न्यूज
  • Citizenship
  • US Citizenship Controversy
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर