दिल्ली के बाद मुंबई-अहमदाबाद एयरपोर्ट ने भी तुर्की की कंपनी सेलेबी से तोड़ा कॉन्ट्रेक्ट, जानें इसके बारे में...
Rohit Sahu | May 16, 2025, 08:57 IST
turkey india celebi company
दिल्ली के बाद अब मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट ने भी तुर्की की कंपनी Celebi से ग्राउंड हैंडलिंग अनुबंध समाप्त कर दिया है। यह फैसला भारत सरकार द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के बाद हुआ।
भारत सरकार की सख्ती के बाद तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi Airport Services India Pvt. Ltd. के लिए भारतीय एयरस्पेस में मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के बाद अब मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी सेलेबी से अपना करार समाप्त कर दिया है।
सेलेबी एविएशन भारत के दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कन्नूर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गोवा और अहमदाबाद जैसे प्रमुख 9 हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं दे रही थी। इन सेवाओं में रैंप हैंडलिंग, फ्लाइट लोड कंट्रोल, ब्रिज और स्टेयर सिस्टम, हवाई माल और डाक सेवाएं, वीआईपी एवं प्राइवेट विमानन हैंडलिंग, सामान और गोदाम मैनेजमेंट आदि शामिल थे। यह संचालन राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं।
सेलेबी की ओर से सफाई में बताया गया कि कंपनी में 65% हिस्सेदारी अमेरिका, कनाडा, यूएई, ब्रिटेन, सिंगापुर और यूरोप के निवेशकों की है। इनमें से 15% हिस्सा डच कंपनी Alpha Airport Services BV के पास है। शेष 35% हिस्सेदारी तुर्की के Celebioglu परिवार के पास है, जो किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े नहीं हैं। हमारी किसी राजनीतिप पार्टी या उससे जुड़े लोगों से कोई संंबंध नहीं हैं।
यह भी पढ़ें...पाकिस्तान के समर्थन के बाद JNU, जामिया और कानपुर यूनिवर्सिटी ने तुर्की से सभी समझौते तोड़े
1958 में स्थापित यह तुर्की की पहली निजी ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी है। सेलेबी हर साल भारत में करीब 58,000 उड़ानों को सेवा देती है और 5.4 लाख टन माल को संभालती है। इसके साथ ही कंपनी करीब 7,800 कर्मचारियों को भारत में रोजगार भी देती थी। लेकिन अब भू-राजनीतिक हालात और तुर्की की भूमिका के कारण भारत ने इसके परिचालन पर पुनर्विचार किया है। हालांकि कंपनी का वैश्विक नेटवर्क मजबूत रहा है, लेकिन इसकी तुर्की जड़ें और वर्तमान राजनयिक परिस्थितियों को देखते हुए यह कार्रवाई अवश्यंभावी थी।
यह भी पढ़ें...रीवा आईजी गौरव राजपूत ने स्टेटस पर डाला- बॉयकॉट टर्की टूरिज्म, जानिए कारण
thesootr links
India taking Turkey help | ahamdabad | Mumbai Airport | AIR INDIA Airport Services Limited | india pakistan news | India Pakistan Tensions | India-Pakistan relations
राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर BCAS ने रद्द की मंजूरी
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के निर्देश पर भारत सरकार ने Celebi को दी गई सुरक्षा मंजूरी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह निर्णय 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद देशभर में उठी 'बायकॉट तुर्किए' की मांग और राष्ट्रीय सुरक्षा कि चिंताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।
सेलेबी की 9 एयरपोर्ट पर थी पकड़
कंपनी ने दी सफाई हमारा Turkey के राजनीतिक लोगों से संबंध नहीं
यह भी पढ़ें...पाकिस्तान के समर्थन के बाद JNU, जामिया और कानपुर यूनिवर्सिटी ने तुर्की से सभी समझौते तोड़े
भारत में सेलेबी का काम
यह भी पढ़ें...रीवा आईजी गौरव राजपूत ने स्टेटस पर डाला- बॉयकॉट टर्की टूरिज्म, जानिए कारण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
India taking Turkey help | ahamdabad | Mumbai Airport | AIR INDIA Airport Services Limited | india pakistan news | India Pakistan Tensions | India-Pakistan relations
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA