सरकारी कर्मचारी ध्‍यान दें! सुबह 9.15 बजे दफ्तर नहीं पहुंचे तो हाफ डे

Aparajita Priyadarshini | Published:
Share
dsgfrsgf
dsgfrsgf

अब देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। सरकार का कहना है कि आदतन देर से आने और जल्दी दफ्तर से चले जाने की आदत को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

देश में अभी भी सरकारी कामकाज के ढर्रे में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। ज्यादातर दफ्तरों में अभी भी सरकारी कर्मचारी न समय से आते हैं और नाहीं समय से जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

नए नियम के मुताबिक रोजाना देर से आने वालों का रिकॉर्ड भी मेनटेन किया जाएगा और ज्यादा लेट पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

लेटलतीफ कर्मचारियों को लेकर केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है। केंद्र सरकार ने जनता से मिलने वाली शिकायतों पर गौर करते हुए ये नियम लागू किया है। जिसमें 9.15 मिनट के बाद ऑफिस आने पर कर्मचारियों का हाफ डे लग जाया करेगा।

15 मिनट से ज्यादा लेट हुए तो हो जाएगा हाफ डे


केंद्र सरकार (central government) के नए नियम से कर्मचारियों के लिए मुसीबत बढ़ गई है। नए नियम के तहत सरकारी कर्मचारियों को भी प्राइवेट दफ्तर की तरह समय से काम पर पहुंचना होगा नहीं तो पूरा दिन हॉफ डे ही काउंट किया जाएगा।

हालांकि केंद्र ने ऑफिस टाइम में 15 मिनट लेट की छूट दे रखी है। इससे अधिक देर होने पर उनका हॉफ डे काउंट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

एमपी में बनेंगी 1 लाख किलोमीटर सड़कें, जानिए आपके एरिया से कितनी रोड निकलेंगी

Biometric पंच से होगी जांच


सभी सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक पंचिंग मशीन की व्यवस्था लागू की जा रही है। कर्मचारियों को समय से दफ्तर पहुंचकर पंचिंग करनी होगी। केंद्र सरकार (central government) ने सभी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस रूल्स को अब सख्ती से लागू करने के लिए निर्देश भी दे दिए हैं।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सरकारी कर्मचारी
  • Central employee
  • केंद्र सरकार (central government) के नए नियम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर