58 साल बाद केंद्रीय कर्मचारी RSS के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

Shreya Nakade | Jul 22, 2024, 08:29 IST
Share
संघ सरकारी कर्मचारी
संघ सरकारी कर्मचारी

केंद्रीय कर्मचारियों पर साल 1966 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) के कार्यक्रमों में शामिल होने से बैन लगा है। अब इस बैन को हटाए जाने का सरकारी आदेश सामने आया है...

केंद्र सरकार के कर्मचारी 58 साल बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रमों में शामिल हो पाएंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ( Department of Personnel and Training ) ने ऐसा आदेश जारी किया है। ये दावा है कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का है। जयराम रमेश ने एक एक्स पोस्ट में इस संबंध में सरकारी आदेश साझा किया है।

1966 से लगा बैन

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नियम है कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जन्नत-ए-इस्लामी के सदस्य नहीं हो सकते। ना ही इन संगठनों के कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आरएसएस लंबे समय से इन बैन का विरोध करती आई है।

1966 में यह नियम बनाया गया था। तब से अभी तक नियम में कोई बदलाव नहीं आया है। अब जयराम रमेश ने इस नियम में संशोधन का दावा किया है।

ये खबर भी पढ़िए...

BJP-RSS की बैठक, अरुण बोले- भाजपाई बने कांग्रेसियों को सिखाएं पार्टी के रंग- ढंग

सरकारी कर्मचारी बन सकेंगे RSS सदस्य

एक्स पर शेयर किए पोस्ट में जयराम रमेश ने 1966 में सरकारी कर्मचारियों पर आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने से लगे बैन का आदेश शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने एक और आदेश शेयर किया है। यह कथित आदेश भारत सरकार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ( Department of Personnel and Training ) की तरफ से जारी किया गया है। आदेश 9 जुलाई का है। इस आदेश में सरकारी कर्मचारियों पर संघ की गतिविधियों में शामिल होने के बैन को हटाया गया है।

जयराम रमेश का एक्स पर पोस्ट-

अटल सरकार में भी रहा बैन

जयराम रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में 1948 में सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा आरएसएस पर लगाए प्रतिबंध का भी जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि 8 साल का प्रतिबंध हटा दिया गया जो अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भी लागू था।

ये खबर भी पढ़िए...

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत, RSS से सीखें, वें खेलते हैं दिमागी खेल

बीजेपी-संघ में कड़वाहट ?

जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा है कि बीजेपी और RSS के संबंधों में 4 जून 2024 के बाद से कड़वाहट आई है। दरअसल 4 जून को लोकसभा चुनावों के परिणामों में बीजेपी का 400 पार का दावा सही नहीं हो पाया। ऐसे में कई लोग बीजेपी और आरएसएस के बीच दूरियों और नाराजगी की बात कह रहे हैं।

वीडी शर्मा ने फैसले का किया स्वागत

आज लोकसभा के बाहर वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस फासले का स्वागत किया। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद ने कहा- यह भारत के लिए स्वागत योग्य कदम है। कांग्रेस तो हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उन्होंने RSS को इस दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन बताया था।

सुनिए वीडी शर्मा का बयान-





thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • RSS
  • सरकारी कर्मचारी
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • जयराम रमेश
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • संघ
  • केंद्रीय कर्मचारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल