योजनाओं की राशि पर केंद्र सख्त, राज्य सरकार को देना होगा पूरा हिसाब
Aman Vaishnav | Published:
central government new rule electronic utility certificate
केंद्र सरकार ने 676 योजनाओं में मिलने वाली 37 हजार करोड़ की राशि पर नया नियम लागू किया है। अब राज्य सरकारों को ई-यूसी प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
केंद्र सरकार का नया नियम
यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिया गया है। ई-यूसी जमा होने के बाद ही केंद्र सरकार आगे की राशि जारी करेगी। पहले उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने में देरी के चलते कई योजनाओं का अनुदान रोक दिया गया था।
केंद्र से मध्य प्रदेश को मदद
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक पत्र में साफ कहा है कि अब सभी योजनाओं का खर्चा ई-यूसी पोर्टल के माध्यम से ही देना होगा। इससे पहले जो भौतिक (फिजिकल) प्रमाण पत्र होते थे, अब वो मान्य नहीं होंगे। सिर्फ ई-यूसी पोर्टल के जरिए ही प्रमाण पत्र स्वीकार किए जाएंगे। राज्यों के मुख्य सचिव को इस नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसल वजह से रुकी है राशि
स्मार्ट सिटी के शहरी विकास योजनाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा है। स्मार्ट सिटी के लिए जो राशि मिली थी, उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक नहीं भेजा गया है।
कृषि विभाग के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 1 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ये पैसे अभी तक नहीं मिल पाए हैं। इसकी वजह यह है कि पिछले खर्चों के डिजिटल यूटिलिटी सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिल पाए हैं।
शिक्षा योजनाओं के तहत फंड समय पर नहीं मिला। इससे स्कूलों के बुनियादी ढांचे का काम रुक गया है।
राशि के गलत उपयोग पर रोक
केंद्र का मानना है कि ई-यूसी व्यवस्था लागू होने से राशि का इस्तेमाल सिर्फ उसी काम के लिए किया जाएगा, जिसके लिए वो दी गई है। इससे अनुदान राशि का गलत इस्तेमाल रोका जा सकेगा।
60:40 योजना पर समस्या
इनमें से सबसे प्रमुख 60:40 वाली योजना है। इसके तहत, केंद्र का हिस्सा 60% तभी मिलेगा, जब राज्य अपनी हिस्सेदारी का 40% राशि जमा करेगा।
डिजिटल सिस्टम से होगा फायदा
ये खबरें भी पढ़िए...
केंद्र सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, एमपी के अफसरों को नई जिम्मेदारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari