सालों पुराना Gmail एड्रेस अब होगा अपडेट, जानें नाम बदलने का आसान तरीका
Anjali Dwivedi | Apr 04, 2026, 16:57 IST
change-gmail-username
गूगल ने जीमेल में यूजरनेम बदलने का नया फीचर दिया है। फिलहाल यह अमेरिका में शुरू हुआ है। पुराना मेल डिलीट नहीं होगा और डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। साल में एक बार इसे बदल सकते हैं।
अब अपने पुराने या अजीब ईमेल एड्रेस से शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। गूगल ने जीमेल यूजर्स को अपनी डिजिटल पहचान सुधारने का शानदार तोहफा दिया है। अब आप बिना नया अकाउंट बनाए @gmail.com से पहले वाला यूजरनेम आसानी से बदल सकेंगे। कंपनी का यह नया अपडेट उन करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत है, जो बरसों पुराने प्रोफेशनल न लगने वाले ईमेल नाम से छुटकारा पाना चाहते थे।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट किया। पिचाई ने लिखा कि अब पुराने एड्रेस के साथ रहने की जरूरत नहीं। साल 2004 में बना कूलबॉय जैसा नाम अब बदल सकते हैं।
यह नया अपडेट फिलहाल अमेरिकी यूजर्स के लिए जारी हुआ है। उन लोगों के लिए यह राहत की खबर है, जो अपने अजीब ईमेल एड्रेस से शर्मिंदा होते थे। वे अब प्रोफेशनल दिखने वाला नया नाम चुन सकते हैं।
नया जीमेल एड्रेस चुनने पर पुराना पता डिलीट नहीं होगा। वह आपके खाते में अल्टरनेट ईमेल बन जाएगा। आपको दोनों ही एड्रेस पर आने वाले मेल मिलेंगे। आपका पुराना डाटा और फाइल्स पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।
यूजर्स नए या पुराने किसी भी एड्रेस से लॉग-इन कर पाएंगे। मैप्स और यूट्यूब जैसी सेवाओं पर इसका असर नहीं होगा। आपकी फोटो और ड्राइव फाइल्स पहले जैसी ही रहेंगी। इससे आपकी डिजिटल लाइफ डिस्टर्ब नहीं होगी।
ईमेल बदलना आसान है लेकिन कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। कुछ एप्स की सेटिंग्स रीसेट हो सकती हैं। इसलिए अपने कॉन्टैक्ट्स का बैकअप जरूर ले लें। क्रोम ब्राउजर की सिंक सेटिंग्स भी चेक करनी होगी।
सबसे पहले myaccount.google.com पर जाकर पर्सनल इंफो पर जाएं। वहां ईमेल विकल्प के अंदर गूगल अकाउंट ईमेल चुनें। इसके बाद चेंज गूगल अकाउंट ईमेल पर क्लिक करें, लास्ट में अपना नया पसंदीदा नाम भरकर कंफर्म करें।
गूगल ने इस सुविधा के लिए कुछ नियम बनाए हैं। आप 12 महीने में सिर्फ एक बार यूजरनेम बदल पाएंगे। पूरी लाइफटाइम में कुल 3 बार बदलाव संभव है। आप चाहें तो पुराने ईमेल पर वापस भी लौट सकते हैं।
फिलहाल यह फीचर अमेरिका के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है यानी भारत सहित बाकी देशों में रहने वाले यूजर्स को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। Google ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर दुनियाभर में कब तक उपलब्ध होगा, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
FIR में अनुराग ठाकुर के नाम से पहले Hon'ble न लिखने पर HC सख्त
New Labour Law 2026: नौकरी छोड़ने के 2 दिन के अंदर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट, जानें नियम
रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें? मनी लॉन्ड्रिंग केस में 15 अप्रैल को फैसला
CBSE Board ने किया सिलेबस में बदलाव, AI के साथ अब ये 3 लैंग्वेज होंगे मैंडेटरी
सुंदर पिचाई ने दी बड़ी खुशखबरी
More details here: https://t.co/9ET1jVcWpP
— Sundar Pichai (@sundarpichai) March 31, 2026
अमेरिकी यूजर्स को मिली बड़ी राहत
पुराने एड्रेस का क्या होगा?
लॉग-इन करना होगा और भी आसान
बदलाव से पहले ये जानें
जीमेल यूजरनेम बदलने का पूरा प्रोसेस
साल में एक बार ही मिलेगा मौका
कब मिलेगा भारत में?
ये खबरें भी पढ़ें...
FIR में अनुराग ठाकुर के नाम से पहले Hon'ble न लिखने पर HC सख्त
New Labour Law 2026: नौकरी छोड़ने के 2 दिन के अंदर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट, जानें नियम
रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें? मनी लॉन्ड्रिंग केस में 15 अप्रैल को फैसला
CBSE Board ने किया सिलेबस में बदलाव, AI के साथ अब ये 3 लैंग्वेज होंगे मैंडेटरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari