FIR में अनुराग ठाकुर के नाम से पहले Hon'ble न लिखने पर HC सख्त
Anjali Dwivedi | Apr 04, 2026, 13:27 IST
anurag-thakur
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी पुलिस पर नाराजगी जताई। दरअसल मथुरा में दर्ज FIR में BJP सांसद अनुराग ठाकुर के नाम से पहले Hon'ble या Mr नहीं लिखा गया था। कोर्ट ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह से 48 घंटे में हलफनामा मांगा है।
पांच प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- मथुरा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
- FIR में पुलिस ने ठाकुर के नाम से पहले कोई सम्मानजनक शब्द नहीं लिखा।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है।
- कोर्ट ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।
FIR प्रोटोकॉल विवाद क्या है?
जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने 31 मार्च को यह मामला सुना। पीठ ने साफ कहा कि जब भी किसी केंद्रीय मंत्री का नाम FIR में आता है, तो पुलिस की जिम्मेदारी है कि प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके नाम से पहले सम्मानजनक शब्द जरूर लिखे जाएं।
अदालत ने क्या कहा?
अदालत ने यह भी कहा कि अगर रिपोर्ट में यह लिखना जरूरी था, तो पुलिस को 'Hon'ble' शब्द कोष्ठक में भी लिख सकती थी। यह आदेश उस याचिका की सुनवाई के दौरान आया, जो हाईवे पुलिस स्टेशन मथुरा में दर्ज FIR से राहत मांगने के लिए दाखिल की गई थी। 6 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।
FIR में क्या है आरोप?
खजान सिंह ने मीडिया को बताया कि वह 2023 में हर्षित शर्मा से मिले थे, जब अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री थे। शर्मा ने बार-बार दावा किया कि वह मंत्री के बेहद करीबी हैं। जब नौकरी नहीं मिली तो सिंह 28 जुलाई को दिल्ली में अनुराग ठाकुर के आवास पर भी गए और उन्हें पूरा मामला बताया।
खजान सिंह के मुताबिक उस दिन ठाकुर ने हर्षित शर्मा को अपने घर बुलाया। उन्हें फटकार लगाई और साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। उस समय ठाकुर केंद्रीय मंत्री के पद पर नहीं थे।
FIR में और क्या है?
ये खबरें भी पढ़ें....
CBSE Board ने किया सिलेबस में बदलाव, AI के साथ अब ये 3 लैंग्वेज होंगे मैंडेटरी
INS तारागिरी भारतीय नौसेना में शामिल: रक्षा मंत्री ने कहा, बढ़ी सेना की ताकत
एमपी में 5600 फैक्ट्रियों पर तालाबंदी का खतरा: 20 हजार वर्कर्स को निकाला, एक शिफ्ट में हो रहा काम
जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में ‘भ्रष्टाचार का साम्राज्य’ ध्वस्त, करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में CMHO डॉ. संजय मिश्रा निलंबित
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari