अब PF बैलेंस चेक करना हो गया आसान, इन 4 आसान तरीकों से निकालें जानकारी
Jitendra Shrivastava | Mar 17, 2025, 18:56 IST
check-pf-balance Photograph: (thesootr)
अपना PF बैलेंस चेक करने के लिए कई आसान तरीके हैं। मिस्ड कॉल से लेकर उमंग ऐप तक, जानिए इन 4 तरीकों से कैसे चेक करें बैलेंस। पीएफ का बैलेंस चेक करना अब बेहद आसान हो गया है।
अगर आप भी अपने पीएफ ( प्रोविडेंट फंड ) खाते में जमा पैसे और ब्याज की जानकारी बार-बार चेक करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। पीएफ का बैलेंस चेक करना अब बेहद आसान हो गया है। चाहे एक मिस्ड कॉल हो या उमंग मोबाइल ऐप, हर तरीका आपको मिनटों में जानकारी प्रदान करता है। चलिए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में।
ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर आप अपने PF बैलेंस की जानकारी चेक कर सकते हैं। यह तरीका थोड़ा लंबा हो सकता है, लेकिन पूरी जानकारी आपको मिल जाती है।
मिस्ड कॉल के जरिए भी आप आसानी से अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ देर बाद एसएमएस के जरिए आपको बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। यह तरीका बहुत ही सरल और त्वरित है।
ये खबरें भी पढ़ें...
किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
रान्या राव सोना तस्करी मामले में भाजपा विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी से हंगामा
अगर आप SMS के माध्यम से बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो यह तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक SMS भेजना होगा। यह तभी काम करेगा जब आपका UAN एक्टिव हो और आपके पैन, आधार और बैंक अकाउंट नंबर लिंक हो। इसमें आप अपनी भाषा भी चुन सकते हैं, जैसे हिंदी या अंग्रेजी।
उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) एक और बेहतरीन तरीका है जिससे आप अपने EPF बैलेंस को चेक कर सकते हैं। इस ऐप से आपको पूरी जानकारी मिलती है और इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है।
ये खबरें भी पढ़ें...
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 मार्च तक टली
किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
1. पोर्टल पर कैसे चेक करें बैलेंस
- सबसे पहले EPFO पोर्टल [https://www.epfindia.gov.in]
- वहां सेवाएं (Services) का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें।
- फिर कर्मचारियों के लिए (For Employees) पर क्लिक करें।
- इसके बाद सदस्य पासबुक (Member Passbook) पर क्लिक करें।
- अपना UAN, पासवर्ड, और कैप्चा डालें और साइन इन करें।
- अब आपके सामने पूरी EPF बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।
2. एक मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें
ये खबरें भी पढ़ें...
किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
रान्या राव सोना तस्करी मामले में भाजपा विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी से हंगामा
3. SMS के जरिए चेक करें बैलेंस
4. उमंग ऐप से चेक करें बैलेंस
ये खबरें भी पढ़ें...
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 मार्च तक टली
किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
- सबसे पहले उमंग ऐप को अपने फोन में प्लेस्टोर से डाउनलोड करें।
- फिर EPFO का ऑप्शन चुनें और कर्मचारी केंद्रित सेवा (Employee Centric Services) पर जाएं।
- पासबुक देखें (View Passbook) पर क्लिक करें।
- OTP मिलेगा, उसे डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने EPF बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA