आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, आपमें ईमानदारी नहीं है, सीजेआई सूर्यकांत से बोला वकील

Sandeep Kumar | Published:
Share
सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया
सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया

देश की सबसे बड़ी अदालत में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक वकील सीधे चीफ जस्टिस सूर्यकांत से भिड़ गया। बात तत्काल सुनवाई को लेकर शुरू हुई, लेकिन पहुंच गई CJI की कुर्सी तक। वकील ने भरी अदालत में उन्हें इस पद के लायक नहीं बता दिया। CJI ने इंतजार करने को कहा, मगर वकील अड़ गया।

हंगामा बढ़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने वकील को कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया।

कोर्टरूम में वकील और जजों के बीच क्या बातचीत हुई?

सुनवाई के दौरान वकील ने CJI सूर्यकांत से कहा कि वह इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं और उनमें ईमानदारी नहीं है। इस पर जस्टिस मोहना ने वकील को टोका और कहा कि वह इस तरह की बातें नहीं कर सकता। वकील ने जवाब दिया कि वह एक इमरजेंसी के कारण आया है। उसने पहले माफी मांगने की बात कही और फिर अपना केस देखने की अपील की।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए। लेकिन वकील ने इंतजार करने से इनकार कर दिया। उसने दोबारा कहा कि CJI उस कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं हैं और उनमें इस पद के लिए जरूरी ईमानदारी नहीं है।

हंगामे के बाद बंद किया गया ऑडियो-वीडियो

वकील के इस व्यवहार के बाद कोर्ट की सुनवाई का Audio-Video बंद कर दिया गया। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, कुछ देर बाद सुरक्षाकर्मी हंगामा करने वाले वकील को कोर्टरूम से बाहर ले गए। इस घटना पर वहां मौजूद अन्य वकीलों ने नाराजगी जताई। उन्होंने चीफ जस्टिस से संबंधित वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

जुलाई में भी सुप्रीम कोर्ट में हुआ था हंगामा

इससे पहले जुलाई में भी सुप्रीम कोर्टमें इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस दौरान याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने कोर्ट में हंगामा करते हुए CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्द कहे थे। हालांकि, उस समय सुनवाई कर रही बेंच में चीफ जस्टिस सूर्यकांत मौजूद नहीं थे।

बेंच ने याचिकाकर्ता के खिलाफ Contempt of Court की कार्रवाई शुरू करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान लग रहा था और उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले याचिकाकर्ताओं की आवाज और वीडियो बंद करना शुरू कर दिया था।

चुनाव आयोग का SC में हलफनामा: किसी भी पात्र वोटर का नाम फाइनल लिस्ट से नहीं छूटेगा, पुराने वोटर आईडी नंबर भी रहेंगे बरकरार | Election Commission's Affidavit in SC: No eligible voter's name will be left out of the final list, old voter ID numbers will also remain intact
किसी भी पात्र वोटर का नाम फाइनल लिस्ट से नहीं छूटेगा, SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
15 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर क्या होगा? क्या पात्र मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे? SIR को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल कर बड़ा भरोसा दिया है। आयोग का कहना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अंतिम वोटर लिस्ट से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा।

2025 में तत्कालीन CJI गवई पर जूता फेंकने की हुई थी कोशिश

6 अक्टूबर 2025 को भी सुप्रीम कोर्ट में एक घटना हुई थी। उस समय 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने सुनवाई के दौरान तत्कालीन चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर जूता फेंका था। बताया गया था कि राकेश किशोर भगवान विष्णु की मूर्ति से जुड़े एक मामले में CJI गवई की टिप्पणी से नाराज थे।

घटना के दौरान वकील ने धार्मिक नारे भी लगाए थे। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया। हालांकि, CJI गवई ने घटना के बाद सुनवाई जारी रखने को कहा था। बाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने संबंधित वकील को वकालत करने से Suspend कर दिया था।
Tags:
  • तत्कालीन चीफ जस्टिस बीआर गवई
  • चीफ जस्टिस सूर्यकांत
  • CJI
  • सुप्रीम कोर्ट
  • audio-video
  • CJI Surya Kant
  • जस्टिस मोहना
  • Supreme Court lawyer
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड

By Raghvendra Singh Rathore

आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा

By VINAY VERMA

NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी

By CHAKRESH

फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट