चीफ जस्टिस गवई पर हमले की कोशिश, शख्स ने जूता फेंककर मारना चाहा, लगाए नारे- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे

Dablu Kumar | Oct 06, 2025, 14:19 IST
Share
cji gawai hamla
cji gawai hamla

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब CJI की अध्यक्षता में एक बेंच मामलों की सुनवाई कर रही थी।

Delhi. सुप्रीम कोर्ट में एक शख्स ने चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई पर सोमवार (6 अक्टूबर) को हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस वक्त हुई जब CJI की अध्यक्षता में एक बेंच मामलों की सुनवाई कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति डेस्क के पास गया और एक वस्तु सीजेआई पर फेंकने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और बाहर ले गए।

कुछ प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि शख्स ने जूता फेंकने की कोशिश की, जबकि अन्य ने कहा कि वह कागज का एक रोल फेंक रहा था। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति ने वकील की पोशाक पहन रखी थी।

बाहर ले जाते वक्त शख्स ने नारे लगाए- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे। इस घटना के बाद CJI गवई ने अदालत में मौजूद वकीलों से अपनी दलीलें जारी रखने को कहा और यह भी कहा कि इस घटनाक्रम से परेशान होने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा- मैं भी परेशान नहीं हूं, इन चीजों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, अभी व्यक्ति के नाम के बारे में पता नहीं चला है।

ये खबर भी पढ़िए... CJI बीआर गवई की मां RSS कार्यक्रम में होंगी चीफ गेस्ट, अमरावती में होगा आयोजन

CJI गवई ने भगवान को लेकर कही ये बाते

यह माना जा रहा है कि व्यक्ति CJI गवई की मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फीट ऊंची खंडित मूर्ति की बहाली पर की गई टिप्पणियों से नाराज था। CJI गवई ने इस मामले को खारिज करते हुए कहा था- जाओ और भगवान से खुद मदद मांगो। तुम कहते हो कि तुम भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हो, तो उनसे प्रार्थना करो।

ये खबर भी पढ़िए... मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का बयान, भारत संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं

जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश के खजुराहो स्थित जवारी (वामन) मंदिर में भगवान विष्णु की 7 फीट ऊंची खंडित मूर्ति की बहाली के लिए दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि यह मूर्ति मुगलों के आक्रमणों के दौरान खंडित हुई थी और तब से यही स्थिति बनी हुई है। उनका कहना था कि मूर्ति की स्थिति सुधारने और मंदिर की पवित्रता को वापस लाने के लिए श्रद्धालुओं के पूजा करने के अधिकार की रक्षा की जानी चाहिए और सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए... CJI बीआर गवई के नेतृत्व में परंपरा की वापसी, सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया पुराना प्रतीक चिह्न

ये खबर भी पढ़िए... CJI बीआर गवई ने प्रोटोकॉल उल्लंघन याचिका की खारिज, वकील पर जुर्माना भी लगाया

याचिकाकर्ता राकेश दलाल ने इस फैसले पर नाराजगी जताई और इसे अपनी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि मूर्ति की जो स्थिति है, वही बनी रहेगी, और अगर भक्तों को पूजा करनी है तो वे अन्य मंदिरों में जा सकते हैं।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • सीजेआई
  • खजुराहो
  • CJI बीआर गवई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा