CJP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, लिखित एग्रीमेंट दे सरकार नहीं तो फिर करेंगे प्रोटेस्ट

Sandeep Kumar | Jul 27, 2026, 19:40 IST
Share
CJP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
CJP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार को लिखित एग्रीमेंट देने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समझौते के बावजूद छात्रों पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए फिर आंदोलन की चेतावनी दी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • CJP ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
  • पार्टी ने छात्रों पर कार्रवाई जारी रहने का आरोप लगाया।
  • CJP ने लिखित समझौते की मांग रखी।
  • केस वापस नहीं हुए तो आंदोलन होगा।
  • पार्टी फिर जंतर-मंतर पर धरना दे सकती है।

आंदोलन की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को फिर आंदोलन की चेतावनी दी। पार्टी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो प्रदर्शन होगा। CJP ने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में छात्रों पर केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका, सौरव दास और एडवोकेट कपिल सिब्बल मौजूद रहे। सिब्बल ने कहा कि वे पार्टी के कानूनी मामलों में मदद कर रहे हैं। CJP ने छात्रों की शिकायतों के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया है।

प्रवक्ता ने क्या कहा

आशुतोष रांका ने ट्वीट में कहा कि समझौते में साफ लिखा गया था कि आंदोलनकारियों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद बिहार और बंगाल में बड़ी संख्या में छात्रों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सैकड़ों छात्रों की निगरानी की जा रही है। कुछ जगहों पर छात्रों के उत्पीड़न की बात भी सामने आई है।

रांका के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। उनका कहना है कि यह सिलसिला कई राज्यों में चल रहा है। CJP ने इसे समझौते का सीधा उल्लंघन बताया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराई मांग

वहीं आशुतोष रांका ने बताया कि तीसरे राउंड की वार्ता में एक अहम सहमति बनी थी। इसके तहत सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की बात तय हुई थी। साथ ही नए मुकदमे दर्ज न करने पर भी सहमति बनी थी।

रांका ने बताया कि इस संबंध में CJP ने एक लिखित मसौदा तैयार करके सरकार को सौंपा था। अब उस मसौदे पर लिखित समझौते की कॉपी बुधवार तक मांगी गई है। पार्टी का कहना है कि बिना लिखित पुष्टि के भरोसा बनाए रखना मुश्किल है।

CJP की मुख्य मांगें

CJP ने सरकार से दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी केस तुरंत वापस लिए जाएं। दूसरी मांग है कि भविष्य में भी आंदोलन से जुड़े मामलों में कोई नया केस दर्ज न हो। पार्टी ने सरकार से एक दिन के भीतर स्पष्ट जवाब मांगा है।

रांका ने कहा कि भारत सरकार बताए कि इस मामले में वह क्या कर रही है या आगे क्या करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केस वापस नहीं लिए गए और पुलिस कार्रवाई जारी रही तो पार्टी फिर आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए वे दोबारा जंतर मंतर पर बैठने को तैयार हैं।

25 जुलाई का समझौता

25 जुलाई को सरकार और CJP के बीच एक समझौता हुआ था। उसी दिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था। समझौते के दौरान मौजूद मंत्रियों ने भरोसा दिलाया था कि छात्रों पर कोई नया केस दर्ज नहीं होगा। साथ ही पहले से दर्ज मामलों को भी वापस लेने की बात कही गई थी।

इस समझौते के समय जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। यही दोनों नेता इससे पहले सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तुड़वाने भी गए थे। हालांकि अब तक इस बात की पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ नया केस दर्ज हुआ है या किसी को गिरफ्तार किया गया है। आशुतोष रांका ने भी अपनी बात में किसी केस का ठोस उदाहरण नहीं दिया।

आगे क्या हो सकता है

अब सबकी नजर इस पर है कि सरकार बुधवार तक लिखित एग्रीमेंट देती है या नहीं। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो CJP दोबारा जंतर मंतर पर आंदोलन शुरू कर सकती है। इससे पहले हुआ समझौता कितना कारगर रहा, यह भी आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

FAQ

  1. CJP ने सरकार को क्या अल्टीमेटम दिया है?
    CJP ने सरकार से 24 घंटे में लिखित एग्रीमेंट देने को कहा है। मांग है कि छात्रों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं। ऐसा न होने पर पार्टी फिर आंदोलन करेगी।
  2. CJP का मुख्य आरोप क्या है?
    CJP का आरोप है कि समझौते के बाद भी बिहार, बंगाल और दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई हो रही है। हालांकि इसकी पुष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रवक्ता ने कोई ठोस उदाहरण भी नहीं दिया।

ये भी पढ़ें...

जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, CJP की सभी मांगें मंजूर

CJP के बाद GenZ की नई मुहिम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल आरक्षण हटाओ आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, एमपी में पहली बार हुआ ऐसा

Bhopal CJP Protest: 29 जून को सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, इन मांगों पर जोर



Tags:
  • भारत सरकार
  • कपिल सिब्बल
  • जंतर मंतर
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • CJP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब