कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पास नहीं है अपनी कोई गाड़ी, 50 लाख का है कर्ज, जानें कितनी है संपत्ति

Sandeep Kumar | May 04, 2024, 10:18 IST
Share
PIC
PIC

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आखिरकार रायबरेली से चुनाव लड़ना स्‍वीकार कर लिया। उन्‍होंने शुक्रवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया। इसमें बताया कि उनके पास कितनी संपत्ति है और कितने का कर्ज चल रहा है...

NEW DELHI. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने रायबरेली लोकसभा सीट ( Rae Bareli Lok Sabha seat ) से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में राहुल गांधी ने बताया कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति है और कहां-कहां निवेश किया है। हलफनामे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पास 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी है। राहुल गांधी ने अपने पास 20 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति बताई है। कांग्रेस नेता के पास 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपए अचल संपत्ति है। इसमें खुद खरीदी हुई 9 करोड़ चार लाख 89 हजार रुपए की संपत्ति है। राहुल गांधी द्वारा नामांकन पत्र ( nomination letter ) के साथ दिए गए संपत्ति और देनदारी के ब्योरे के मुताबिक, कांग्रेस नेता के पास 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें तीन करोड़ 81 लाख 33 हजार 572 रुपए के शेयर, 26 लाख 25 हजार 157 रुपए बैंक बैलेंस और 15 लाख 21 हजार 740 रुपए के गोल्ड बॉन्ड शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने पास 11 करोड़ 15 लाख दो हजार 598 रुपए की मौजूदा बाजार मूल्य की अचल संपत्ति होने की भी जानकारी दी है। इसमें खुद खरीदी हुई 9 करोड़ चार लाख 89 हजार रुपए की संपत्ति और दो करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपए की विरासत में मिली संपत्ति शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...रोहित वेमुला दलित नहीं था, जाति का पता लगने के डर से किया सुसाइड

नकद सिर्फ 55 हजार रुपए

राहुल गांधी ने बताया कि उनके पास 55 हजार रुपए नकद और करीब 50 लाख रुपए की देनदारी यानी कर्ज है। पिछले साल 2022-23 में उनकी सालाना आमदनी एक करोड़ दो लाख 78 हजार 680 रुपये थी। राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल की डिग्री हासिल की है। उन्होंने फ्लोरिडा के रोलिन्स कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है।

ये खबर भी पढ़िए...गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो केस में निकला कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का कनेक्शन , एक गिरफ्तार

न कार न अन्‍य कोई वाहन

राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनके पास कोई मोटर कार या अन्य वाहन नहीं है। अचल संपत्तियों में नई दिल्ली के महरौली के सुल्तानपुर गांव में लगभग 3.778 एकड़ की कृषि भूमि शामिल है, जो उनकी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की संयुक्त प्रॉपर्टी है। इसके अलावा गुरुग्राम में सिग्नेचर टॉवर्स में 5,838 वर्ग फुट का व्यावसायिक अपार्टमेंट (कार्यालय स्थल) है।

ये खबर भी पढ़िए...Triple talaq : चलती ट्रेन में ट्रिपल तलाक देकर भागा , भोपाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है पति

क्‍या है कमाई का जरिया

कांग्रेस सांसद ने घोषणा की है कि उनकी आय का स्रोत सांसद का वेतन, रॉयल्टी, किराया, बॉन्ड से ब्याज, लाभांश और म्यूचुअल फंड से पूंजीगत लाभ है। उन्होंने 2022-23 के लिए अपनी कुल आय एक करोड़ दो लाख 78 हजार 680 रुपए घोषित की है, जबकि 2021-22 में यह एक करोड़ 31 लाख चार हजार 970 रुपए थी।

ये खबर भी पढ़िए...सांप-सीढ़ी और शिवराज सिंह चौहान ...! क्या यह मामा का पहला चुनाव है?

देशभर में चल रहे कई मामले

कांग्रेस नेता ने देशभर के विभिन्न राज्यों में अपने खिलाफ 18 मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। उन्होंने उल्लेख किया है कि उन्हें मार्च 2023 में एक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा मोदी समाज के खिलाफ दिए गए कथित अपमानजनक बयान के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत एक मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। गुजरात के सूरत में प्रधान जिला न्यायाधीश की अदालत में एक अपील दायर की गई है और यह लंबित है। राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने चार अगस्त 2023 को इस सजा पर रोक लगा दी थी।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • nomination letter
  • Rae Bareli Lok Sabha seat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि