ट्रंप के बयान पर कांग्रेस का वार– बीजेपी बताए, वोटर टर्नआउट के लिए आया पैसा कहां गया?

Jitendra Shrivastava | Feb 22, 2025, 23:51 IST
Share
thesootr
congress-questions-modi-government Photograph: (thesootr)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के USAID से भारत को 21 मिलियन डॉलर देने के दावे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या सरकार ने यह रकम ली है...

डोनाल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया कि USAID ने भारत को 21 मिलियन डॉलर दिए हैं, जिससे वोटर टर्नआउट बढ़ाने में मदद मिली। इस बयान के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या भारत ने यह पैसा लिया है और यदि हां, तो इसका उपयोग कहां किया गया?

ट्रंप के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि USAID ने भारत को 21 मिलियन डॉलर दिए, जिससे वोटर टर्नआउट में मदद मिली। कांग्रेस ने इस दावे को आधार बनाकर सवाल उठाया है कि यह पैसा कहां गया और इसका क्या इस्तेमाल हुआ?

ये खबरें भी पढ़ें...

महाकुंभ : रीवा-प्रयागराज बॉर्डर पर 18 KM लंबी लाइन, सड़कें जाम, प्रशासन ने बदला रूट

भोपाल से प्रयागराज जाने वालों के लिए झटका... 24 ट्रेनें रद्द , 12 के बदले रूट

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने अपने दोस्त नरेंद्र मोदी को 21 मिलियन डॉलर दिए। सवाल यह है कि यह पैसा कहां गया? क्या इस पैसे का इस्तेमाल वोटिंग टर्नआउट बढ़ाने के लिए हुआ?

इंडियन एक्सप्रेस और वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ...

  • इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह 21 मिलियन डॉलर भारत नहीं, बल्कि बांग्लादेश को भेजा गया था।
  • वाशिंगटन पोस्ट की जांच में यह तथ्य सामने आया कि USAID से भारत को इस तरह की कोई सीधी मदद नहीं दी गई।
  • 2001 से 2024 के बीच USAID ने भारत को औसतन 113 करोड़ रुपये प्रति वर्ष दिए, जिसमें 44% मोदी सरकार के कार्यकाल में और 40% कांग्रेस सरकार के समय आया।

कांग्रेस ने केंद्र से मांगा श्वेत पत्र

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि USAID से भारत को मिले फंड का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। कांग्रेस ने सरकार से यह भी पूछा कि सत्तर सालों में USAID का पैसा किन संगठनों को मिला और इसका क्या उपयोग हुआ?

ये खबरें भी पढ़ें...

MP को मिलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस!, इस रूट पर चल सकती है प्रीमियम ट्रेन, देखें डिटेल

बागेश्वर धाम में मोदी रखेंगे कैंसर अस्पताल की नींव, धीरेंद्र शास्त्री बोले- दुआ-दवा दोनों मिलेगी

बीजेपी पर कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी कभी हमें चीन का एजेंट बताती है, तो कभी अमेरिका का! दोनों के एजेंट एक साथ कैसे हो सकते हैं? असली सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी चीन और अमेरिका दोनों से डरते हैं।

क्या है USAID?

USAID (United States Agency for International Development) अमेरिकी सरकार की एक एजेंसी है, जो विभिन्न देशों को विकास कार्यों और मानवीय सहायता के लिए आर्थिक मदद देती है।

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • वोटर टर्नआउट
  • देश दुनिया न्यूज
  • USAID
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज