भारत में मिल रहे कोरोना के इन 2 नए वैरिएंट के केस, 20 राज्यों तक पहुंचे मामले

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
1009 active covid cases in India
1009 active covid cases in India

भारत में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस समय देश में 1009 ऐक्टिव केस हैं। नए वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 के कारण संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं।

भारत में कोविड-19 (Covid- 19) के मामले एक बार फिर सामने आ रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1009 हो गई है। इनमें से 752 केस पिछले कुछ दिनों में ही सामने आए हैं।

NB.1.8.1 और LF.7 वैरिएंट क्या हैं

NB.1.8.1 और LF.7 दोनों ओमिक्रॉन (Omicron) के सब-वैरिएंट हैं। NB.1.8.1 वेरिएंट कोरोना नया वेरिएंट JN.1का वंशज है। LF.7 एक अन्य सब-वैरिएंट है। यह वैरिएंट स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन के कारण अधिक तेजी से फैल सकते हैं। WHO ने इन्हें "निगरानी योग्य वैरिएंट" की श्रेणी में रखा है, लेकिन अभी तक इनकी गंभीरता की पुष्टि नहीं हुई है।

कहां कितने केस

  • केरल: 430
  • महाराष्ट्र: 209
  • दिल्ली: 104
  • तमिलनाडु: 66
  • कर्नाटक: 47

MP में भी आ रहे केस

देश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी कोरोना (Corona) को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। इंदौर में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची और एक 47 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों की जांच इंदौर में की गई थी और उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे गए हैं। इसके अलावा, दो अन्य संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

यहां नहीं हैं कोई केस

अंडमान, अरुणाचल, असम, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कोई एक्टिव केस नहीं है।

ये भी पढ़ें: MP में कोरोना ने फिर दी दस्तक, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, इतने मरीज आए सामने

मुख्य लक्षण

  • गले में खराश
  • हल्की खांसी
  • थकान
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • मतली, सिरदर्द, भूख न लगना
  • नाक बंद होना
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

बचाव के तरीक़े

  • टीकाकरण और बूस्टर शॉट्स लगवाएं
  • मास्क पहनें, खासकर बंद या भीड़ वाली जगहों पर
  • हाथों की स्वच्छता बनाए रखें (साबुन और सैनिटाइज़र का उपयोग करें)
  • लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराएं
  • स्थानीय स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करें

स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट पर

मुंबई (Mumbai) में 16 मरीज अस्पताल में भर्ती
ठाणे में 3 दिनों में 10 नए मामले
बेंगलुरु में 9 माह का बच्चा संक्रमित
सभी अस्पतालों को ICU बेड, ऑक्सीजन और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कोरोना
  • कोरोना नया वेरिएंट JN.1
  • Covid
  • कोविड
  • corona
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर