Credit Card बिल भुगतान में हुआ बड़ा बदलाव, यूजर की बढ़ी मुश्किलें

Amresh Kushwaha | Jul 04, 2024, 11:15 IST
Share
Credit Card New Rules
Credit Card New Rules

भारतीय रिजर्व बैंक ने अब क्रेडिट कार्ड बकाया बिल के भुगतान में बदलाव किया है। यह बदलाव 1 जुलाई 2024 से सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर लागू कर दिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड बकाया भुगतान को लेकर नियम में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव 1 जुलाई 2024 से लागू हो गया है।

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के माध्यम से सभी क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान भारत बिल पेमेंट सिस्‍टम ( BBPS ) के माध्यम से किए जाने चाहिए। इसका मैनेजमेंट नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI ) द्वारा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...दिसंबर तक तैयार होगा Delhi-Mumbai Expressway, जानें कितने राज्यों से होकर गुजरेगा

इसका मतलब है कि प्रमुख बैंक जैसे HDFC बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स अपने बकाया बिल का भुगतान करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप CRED, PhonePe, Amazon Pay और Paytm का यूज नहीं कर पाएंगे।

यह बदलाव बैंकिंग संस्‍थाओं के भारत बिल पेमेंट सिस्‍टम (BBPS) प्‍लेटफॉर्म के साथ रजिस्‍टर्ड नहीं होने के कारण हुआ है।

क्‍या होता है BBPS?

भारत बिल भुगतान सिस्‍टम (BBPS) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा डेवलप की गई थी। यह टेक्‍नोलॉजी कारोबार और कस्‍टमर्स के लिए पेमेंट कलेक्‍शन प्रॉसेसे को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया था।

एक्‍सपर्ट के मुताबिक, BBPS कस्‍टमर्स को बैंक ब्रांचेज और कलेक्‍शन स्टोर जैसे फिजिकल आउटलेट के नेटवर्क के लिए तैयार किया गया था। साथ-साथ यह देश भर में ऐप और वेबसाइट जैसे विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से आसानी से भुगतान करने में सक्षम बनाता है।

ये खबर भी पढ़िए...Live Update : गणाचार्य श्री विराग सागर मुनि ने ली समाधि

इन बैंक के कस्‍टमर्स के लिए कोई दिक्‍कत नहीं

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ), बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक और अन्य प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड रखने वाले व्यक्तियों के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

इन बैंकों ने भारत बिल भुगतान प्रणाली ( BBPS ) के साथ रजिस्‍टर्ड किया है। इससे यह सुनिश्चित होता है। इन बैंकों के कस्‍टमर्स अपनी पेमेंट जरूरत के लिए थर्ड-पार्टी ऐप का आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बारबाडोस से भारत पहुंची टीम इंडिया, आज खिलाड़ी करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

कौन कौन से बैंक BBPS पर रजिस्‍टर्ड?

एसबीआई, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, फेडरल बैंक, ICICI बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और सारस्वत बैंक BBPS पर रजिस्‍टर्ड हैं।

वहीं रजिस्‍टर्ड पर अभी काम करने वाले बैंक- एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और यस बैंक आदि हैं।

ये खबर भी पढ़िए...वंदे भारत स्लीपर पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार, जानें किन रूटों पर चलेगी ट्रेन

क्रेडिट कार्ड यूजर्स को क्‍या करना चाहिए?

यूजर्स को सबसे पहले यह जांचना चाहिए कि उनका संबंधित बैंक वर्तमान में भारत बिल पेमेंट सिस्‍टम (BBPS) प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है या नहीं। यह विशेष जानकारी आमतौर पर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट होगी। इसकी जानकारी उपलब्ध ग्राहक सेवा संचार चैनलों के माध्यम से मिल सकती है।

जिन कस्‍टमर्स के बैंक अभी तक BBPS के साथ रजिस्‍टर्ड नहीं हुए हैं, उनके लिए बिलों के समय पर निपटान की गारंटी देने और देर से भुगतान के कारण किसी भी दंड से बचने के लिए ऑप्‍शनल पेमेंट सिस्‍टम का उपयोग करना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Credit Card
  • Credit Card Billing Cycle
  • Credit Card New Rules
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा