CUET PG 2025 में गलत उत्तरों से बवाल, 1 लाख से ज्यादा बच्चों ने दर्ज कराई आपत्ति

Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 08:14 IST
Share
ugc net nta
ugc net nta

सीयूईटी पीजी 2025 की प्रोविजनल आंसर की में भारी गलतियों के चलते छात्रों ने NTA पर नाराजगी जताई है। 1 लाख से अधिक छात्रों ने 200 रुपए प्रति सवाल के हिसाब से आपत्ति दर्ज करवाई।

CUET PG 2025 परीक्षा के प्रोविजनल उत्तरों (Answers) को लेकर छात्रों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई इस आंसर की में 30 से 40 प्रतिशत सवालों के उत्तर गलत पाए गए हैं। इससे न केवल छात्रों का भ्रम बढ़ा है, बल्कि उनकी मेहनत और भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। NTA ने सवाल के ऑप्शन में गलत उत्तर रखे।

छात्रों से 200 रुपए प्रति सवाल का आपत्ति शुल्क लिया

एनटीए ने आंसर की में गलती की, लेकिन इसकी भरपाई छात्रों से करवाना शुरू कर दी। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 200 रुपए तय किया गया है। 24 अप्रैल की आधी रात तक 1 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्रों से करोड़ों रुपए की वसूली हो चुकी है। छात्रों को सही उत्तरों के साथ प्रमाण भी देने पड़े। जबकि उत्तर NTA ने ही गलत बनाए थे।

इन प्रश्नों में हुई चौंकाने वाली गलतियां

प्रश्न विषयएनटीए का उत्तरसही उत्तर
उपराष्ट्रपति का चुनावराज्य विधानसभा के सदस्यसंसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य
शिक्षा मौलिक अधिकार84वां संशोधन86वां संशोधन
आनंद विवाह अधिनियमहिंदू विवाह अधिकारसिख विवाह अधिकार
संतुलित बजटअधिशेष बजटव्यय = आय (संतुलित बजट)
सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थाईडी (ED)कैग (CAG)
NTA नेऐसे कई और सवाल पूछे ये केवल पांच उदाहरण हैं। ये सवाल जो सामान्य ज्ञान और संविधान की बुनियादी समझ पर आधारित थे, उनमें हुई चूक से छात्रों का भरोसा भी डगमगाया साथ ही उन्हें आपत्ति शुल्क भी देना पड़ा।

बड़ी यूनिवर्सिटीज में दाखिले की उम्मीद अधर में

CUET PG परीक्षा पास करने के बाद छात्र डीयू, बीएचयू, जेएनयू जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स के लिए दाखिला पाते हैं। लेकिन इस तरह की गलतियां और देरी उनके एडमिशन प्रोसेस को प्रभावित कर सकती हैं। सही उत्तरों की जगह गलत विकल्पों पर नंबर मिलना, मेरिट को बिगाड़ सकता है।

NTA पर लगातार हो रहे विवाद

यह कोई पहला मौका नहीं है जब एनटीए विवादों में आया है। 2024 में NEET-UG पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स देने जैसे मुद्दों पर एजेंसी की बड़ी फजीहत हुई थी। इसके अलावा JEE मेन 2025 में भी 12 सवालों में त्रुटियाँ पाई गई थीं। अब CUET PG की आंसर की को लेकर मचा बवाल एनटीए की पारदर्शिता और दक्षता पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें...CUET UG 2025: परीक्षा की तारीख नजदीक, ऐसे करें तैयारी और क्रैक होगी एग्जाम

यह भी पढ़ें...Terror Attack : भोपाल में मुस्लिमों का विवादित बयान, पाकिस्तान को फतह कर भारत में मिला देंगे'

छात्रों ने सोशल मीडिया पर दिखाई नाराजगी

प्रोविजनल उत्तर कुंजी के बाद छात्र सोशल मीडिया पर #CUETPG2025 और #NTAAnswerKeyDispute जैसे हैशटैग्स के साथ लगातार विरोध जता रहे हैं। छात्र मांग कर रहे हैं कि फाइनल आंसर की निष्पक्ष और प्रमाणिक रूप से तैयार की जाए और गलतियों का खामियाजा छात्रों को ना भुगतना पड़े।

यह भी पढ़ें: CUET B.Tech Admission: अब CUET स्कोर से B.Tech में भी होगा एडमिशन, जानें पूरी प्रक्रिया

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख घोषित, 4 मई को होगी परीक्षा

Tags:
  • CUET
  • डीयू
  • जेएनयू
  • NTA
  • एनटीए
  • बीएचयू
  • CUET PG 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच