विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर बना रहे हजारों युवाओं को बंधक, इस ठगी से ऐसे करें बचाव

thesootr Desk | Apr 25, 2026, 18:27 IST
Share
cyber fraud scam india
cyber fraud scam india

हाल ही में सीबीआई ने अंतराष्ट्रीय गिरोह से बचने के लिए चेतावनी जारी की है। ये गिरोह विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं से पैसे ले रहै हैं। कई लोगों को कंबोदिया और म्यांमार जैसे देशों में बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा है।

5 पॉइंट्स में खबर को समझें...

  • विदेश में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है।
  • फर्जी जॉब ऑफर से युवाओं को म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में बंधक बना लिया जाता है।
  • साइबर स्लेवरी के शिकार देशों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और फिलीपींस शामिल हैं।
  • सीबीआई ने टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के ऑफर्स को संदिग्ध मानने की चेतावनी दी है।
  • विदेश में नौकरी से पहले कंपनी और एजेंट की पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है।

नौकरी का सपना और साइबर ठगी

भारत में लाखों युवा विदेश में नौकरी पाने का सपना देखते हैं। बेहतर भविष्य की उम्मीद में वे कई बार विदेश जाने के लिए कर्ज भी लेते हैं, लेकिन अब यह सपना बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। हाल ही में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है (Beware of cyber crime), जिसमें बताया गया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय गिरोह विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं को फंसा रहे हैं।

Frauds galore in the name of 'Work From Home' - Telangana Today
Frauds galore in the name of 'Work From Home' - Telangana Today

ये गिरोह फर्जी जॉब ऑफर (Fake Job Offers) के जरिए युवाओं को विदेश ले जा रहे है। वहां उन्हें बंधक बनाकर उनसे साइबर अपराध (Cyber crime) करवाए जा रहे हैं। ये अपराध मुख्य रूप से म्यांमार और कंबोडिया जैसे देशों में हो रहे हैं, जहां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

साइबर स्लेवरी का खतरनाक चेहरा

सीबीआई के मुताबिक, यह गिरोह लोगों को आकर्षक नौकरी और फ्री ट्रैवल का लालच देकर उन्हें विदेश भेजते हैं। वे अक्सर टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa) पर इन युवाओं को विदेश भेजते हैं और वहां पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता है। इसके बाद उन्हें साइबर अपराधों में फंसा लिया जाता है, जहां उन्हें ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud), और अन्य गैरकानूनी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। जब तक इन्हें एहसास होता है कि वे कुछ गलत कर रहे है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

Crypto is the currency for Cambodia, Myanmar global cyber-slavery scams |  Humanity Research Consultancy
Crypto is the currency for Cambodia, Myanmar global cyber-slavery scams | Humanity Research Consultancy

यहां इन युवाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ता है। उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती और लगातार दबाव में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह एक प्रकार की "साइबर गुलामी" (Cyber Slavery) या "साइबर बंधुआ मजदूरी" है।

cbi guideline
cbi guideline

30 देशों से हो रही साइबर ठगी

cyber fraud data
cyber fraud data

युवाओं को जागरूक करना जरूरी

साइबर स्लेव्स (Cyber Slaves) की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साइबर सुरक्षा (Cyber security) में सुधार की आवश्यकता है। इन गिरोहों का पर्दाफाश करना और युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि वे फर्जी जॉब ऑफर्स से बच सकें।

इसके अलावा, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इन अपराधों को रोकने के लिए अधिक सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और युवाओं को इन जालसाजों से बचाया जा सके।

ये खबर क्यों जरूरी है?

आजकल युवा विदेश में अच्छी नौकरी का सपना देख रहे हैं, लेकिन ठग लोग इसी का फायदा उठा रहे हैं। विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर वो लोगों को फंसाते हैं(नौकरी के नाम पर ठगी) और फिर उनका शोषण करते हैं। ये ठग न सिर्फ पैसे हड़पते हैं, बल्कि पीड़ितों को बंधक बनाकर उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं।

ऐसे जालसाजों से बचने के लिए लोगों का सतर्क रहना बहुत जरूरी है, ताकि कोई भी युवा इस ठगी का शिकार न हो। इस खबर के जरिए हम ये समझ सकते हैं कि विदेश जाने से पहले सभी ऑफर्स की सही से जांच-पड़ताल करना कितना अहम है।

यें खबरें भी पढ़े...

दुर्ग हत्याकांड; आरक्षक की प्रेमिका ने घर में घुसकर पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, 32 बार मारा चाकू

एमपी में साइबर क्राइम: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब

मोहन भागवत का बड़ा बयान: राम मंदिर की तरह भारत का विश्वगुरु बनना भी तय

ट्रंप ने भारत को बताया नरक, ईरान ने लगाई जमकर क्लास

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • CBI
  • Beware of cyber crime
  • Cyber ​​security
  • Tourist visa
  • नौकरी के नाम पर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग