इस अनजान खिलाड़ी ने तोड़ा युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ओवर में बना डाले 39 रन

Amresh Kushwaha | Aug 20, 2024, 13:41 IST
Share
डेरियस विसर ने टी20 में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ओवर में 39 रन
डेरियस विसर ने टी20 में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ओवर में 39 रन

समोआ के क्रिकेटर डेरियस विसर ने टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 39 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है, जिससे उन्होंने युवराज सिंह के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

टी-20 वर्ल्ड कप के ईस्ट एशिया पेसिफिक क्वालिफायर में एक ओवर में 39 रन बने, जिससे सभी हैरान हैं। यह एक नया रिकॉर्ड है, जो पहले युवराज सिंह ( Yuvraj Singh ) के नाम था। युवराज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में 6 छक्के लगाकर 36 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड टूट गया है और एक नए खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की है।

ये खबर भी पढ़िए...क्या सच में बिना मेडल जीते ही विनेश फोगाट को मनु भाकर और नीरज चोपड़ा से 4 गुना ज्यादा पैसा मिला !

डेरियस विसर ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

समोआ के खिलाड़ी डेरियस विसर (Darius Visser) ने वानूआतू के खिलाफ मैच में एक अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाए, जिनमें से 3 गेंदें नो बॉल थीं। इस तरह, एक ओवर में कुल 39 रन बने, जो एक नया रिकॉर्ड है। यह उपलब्धि 15वें ओवर में विरोधी टीम के गेंदबाज नलिन निपिको ( Nalin Nipiko ) के खिलाफ हासिल की गई।

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता महिला डॉक्टर रेप- हत्या मामले में SC का बड़ा फैसला, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए NTF बनेगा, सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने से कोर्ट नाराज

इससे पहले बने थे एक ओवर में 36 रन के रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड इस प्रकार हैं-

  • 36 रन: युवराज सिंह (भारत) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में बनाए
  • 36 रन: कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) ने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में बनाए
  • 36 रन: रोहित शर्मा/रिंकू सिंह (भारत) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में बनाए
  • 36 रन: दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) ने कतर के खिलाफ 2024 में बनाए
  • 36 रन: निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 में बनाए
  • 39 रन: डेरियस विसर (समोआ) ने वानूआतू के खिलाफ 2024 में बनाए
ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता रेप मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, डॉक्टर्स के प्रोटेस्ट से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

विसर ने युवराज का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

समोआ के क्रिकेटर डेरियस विसर ने टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 39 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करके उन्होंने युवराज सिंह के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विसर ने मैच में 62 गेंदों पर 132 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 छक्के और 5 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत समोआ ने वानूआतू को 10 रन से हराया।

ये खबर भी पढ़िए...21 अगस्त को भारत बंद, आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध, BSP ने दिया समर्थन

ऐसे मिला एक ओवर में 39 रन

पहली गेंद: 6 रन
दूसरी गेंद: 6 रन
तीसरी गेंद: 6 रन
चौथी गेंद: नो बॉल, 1 रन (फ्री हिट)
चौथी गेंद (फ्री हिट): 6 रन
पांचवीं गेंद: 0 रन
छठी गेंद: नो बॉल, 1 रन (फ्री हिट)
छठी गेंद (फ्री हिट): नो बॉल पर छक्का, 6+1 रन
छठी गेंद (फ्री हिट): 6 रन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • युवराज सिंह
  • Yuvraj Singh
  • world record
  • Darius Visser
  • डेरियस विसर
  • समोआ के खिलाड़ी डेरियस विसर
  • एक ओवर में 39 रन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज