पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में इस दिन शपथ लेंगे दिल्ली के नए सीएम
Jitendra Shrivastava | Feb 09, 2025, 16:13 IST
delhi-bjp-cm-oath Photograph: (thesootr)
दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी ने सरकार बनाने का अवसर पाया है। पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पार्टी में सीएम पद को लेकर मंथन जारी है।
दिल्ली में लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है। 27 साल बाद बीजेपी ने राजधानी में बंपर जीत के साथ सत्ता में वापसी की है। अब पार्टी नए मुख्यमंत्री के चयन और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका-फ्रांस यात्रा से लौटने के बाद 13 फरवरी के बाद होगा। समारोह में एनडीए नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा।
दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का सूखा आखिरकार खत्म हो गया है। इस बार बीजेपी ने 48 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों पर सिमट गई। इस जीत के बाद पार्टी में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंथन तेज हो गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच दिल्ली में बनने वाली सरकार की रणनीति पर चर्चा हो चुकी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव में जीत पर पीएम मोदी बोले- विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नए निर्वाचित विधायकों से मुलाकात की और जीत की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अगले कदमों पर भी विचार-विमर्श किया। प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा ने बताया कि दिल्ली को कुछ ही दिनों में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। पार्टी सामूहिक नेतृत्व की प्रक्रिया के तहत सीएम का चयन करेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का जादू, 12 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती
शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने की संभावना है। पार्टी चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस समारोह में उपस्थित रहें। समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुछ अतिरिक्त समय लिया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ी
1993 में पहली बार दिल्ली में बीजेपी ने जीत हासिल की थी, लेकिन 1998 में पार्टी हार गई और कांग्रेस सत्ता में आ गई। 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उदय के साथ सत्ता समीकरण बदल गए। 2015 और 2020 में हुए चुनावों में AAP ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। अब 27 साल बाद बीजेपी ने फिर से अपनी मजबूत वापसी की है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव के बीच congress ने बनाई 'EAGLE' टीम, हेरा फेरी की करेगी जांच
बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा इस रेस में प्रमुख माने जा रहे हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव में जीत पर पीएम मोदी बोले- विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
कुछ ही दिनों में मिल जाएगा नया सीएम
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का जादू, 12 में से 11 सीटों पर बीजेपी जीती
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ी
ऐसे रही दिल्ली में बीजेपी की सत्ता
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली चुनाव के बीच congress ने बनाई 'EAGLE' टीम, हेरा फेरी की करेगी जांच
दिल्ली सीएम पद के मुख्य दावेदार प्रवेश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari