बारिश के कारण गिर गई दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल की छत, एक की मौत, कई घायल

Pratibha ranaa | Published:
Share
दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल
दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह करीब 5 बजे टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आ गईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए।

IGI एयरपोर्ट टर्मिनल पर शुक्रवार (28 जून ) तड़के बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण टर्मिनल- 1 की छत गिर गई। इसके कारण कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई।

टर्मिनल - 1 पर छत गिरने से गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर रवाना हुईं।

एक की मौत, कई घायल

इस दुर्घटना की तस्वीरें भी सामने आई है। जहां एक गाड़ी बुरी तरह डैमेज दिखाई दे रही है। शुक्रवार तड़के अचानक मौसम में बदलाव आया, जिसके बाद दिल्ली एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई।

बारिश इतनी तेज थी कि आईजीआई टर्मिनल की छत ही गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ कार में लोग बैठे थे। इनमें से एक व्यक्ति कार के अंदर ही फंस गया था। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद केंद्रीय नागर विमानन मंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल- 1 पर छत गिरने की घटना पर हमने नजर बनाई हुई है। बचाव दल अपना काम कर रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...बिजली विभाग की नई संविदा नीति : ऊर्जा विभाग में अब कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को मिलेंगे नियमित जैसे लाभ

कई जगह पेड़ भी टूटे

दिल्ली में बारिश कितनी तेज हुई इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, कई क्षेत्रों से पेड़ गिरने की जानकारी भी सामने आई है। कई जगह पानी भी इकठ्ठा हुआ है। तेज बारिश के कारण दिल्ली वालों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन सड़कों पर पानी इकठ्ठा होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

बता दें कि, मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था। 28 जून को दिल्ली और आस - पास के क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बादल बरसने के आसार थे। मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली वालों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दिल्ली एयरपोर्ट में बड़ा हादसा
  • दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका