सीएम रेखा गुप्ता ने बांटे मंत्रालय, अपने पास रखा वित्त, प्रवेश को दिया PWD, देखें पूरी लिस्ट

Jitendra Shrivastava | Feb 20, 2025, 23:32 IST
Share
thesootr
बाएं से दाएं- प्रवेश वर्मा, सिरसा, इंद्राज, पंकज सिंह, आशीष सूद और कपिल मिश्रा बीच में रेखा गुप्ता। Photograph: (thesootr)

दिल्ली की नई सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन और सतर्कता विभाग अपने पास रखे हैं...

दिल्ली में नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के छह मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है। रेखा गुप्ता ने वित्त, प्रशासन और महिला कल्याण जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष सूद को गृह और शिक्षा, मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग और पर्यावरण, कपिल मिश्रा को कानून और पर्यटन, तथा डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य और परिवहन विभाग सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "हमारा हर दिन दिल्ली के विकास के लिए समर्पित होगा।"

दिल्ली की सीएम ने ली इन विभागों की जिम्मेदारी

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया है और अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। उन्होंने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं। यह सभी महत्वपूर्ण मंत्रालय दिल्ली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, एमपी के दामाद प्रवेश वर्मा बने मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली में महिलाओं के खाते में कब से आएंगे 2500 रुपए, जानें

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को भी प्रमुख विभाग सौंपे हैं...

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- वित्त, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन और सतर्कता विभाग

  • प्रवेश वर्मा- लोक निर्माण विभाग (PWD), जल, बाढ़ नियंत्रण, विधायी मामले और गुरुद्वारा चुनाव।

  • आशीष सूद- गृह मंत्रालय, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर और तकनीकी शिक्षा।

  • मनजिंदर सिंह सिरसा- उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, योजना विभाग, चुनाव।

  • रविंद्र सिंह इंद्राज- समाज कल्याण, एससी-एसटी कल्याण और सहकारिता मंत्रालय।

  • कपिल मिश्रा- कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार, कला, संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग।

  • डॉ. पंकज कुमार सिंह- स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय।

दिल्ली सचिवालय में पदभार ग्रहण, पहली कैबिनेट

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "आज से सीएम कार्यालय सभी के लिए खुला रहेगा, जनता से संवाद हमारी प्राथमिकता होगी।" उन्होंने शाम को पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार की प्राथमिक योजनाओं पर चर्चा होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली की सीएम बनने जा रहीं रेखा गुप्ता कौन हैं, जानिए इनकी इनसाइड स्टोरी

एमपी के दामाद प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली लेंगे में शपथ

जनता के लिए होगी पारदर्शी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार "विकसित दिल्ली" मिशन पर काम करेगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि सरकार का एक भी दिन बेकार नहीं जाएगा और चुनावी वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता पर जोर देगी और प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगी।

Tags:
  • दिल्ली सरकार
  • दिल्ली न्यूज
  • मंत्रालय
  • देश दुनिया न्यूज
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
  • नए मंत्रियों को विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज